ePaper

Bihar News: लालू यादव हेल्थ चेकअप के बाद सिंगापुर से पटना लौटे

Updated at : 02 Sep 2024 10:13 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar News: लालू यादव हेल्थ चेकअप के बाद सिंगापुर से पटना लौटे

Bihar News: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव हेल्थ चेकअप कराने के बाद सोमवार को सिंगापुर से पटना लौट आए हैं . लालू के साथ उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बड़ी बेटी मीसा भारती भी सिंगापुर से पटना लौट आई हैं.

विज्ञापन

Bihar News: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव हेल्थ चेकअप कराने के बाद सोमवार को सिंगापुर से पटना लौट आए हैं . लालू के साथ उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बड़ी बेटी मीसा भारती भी सिंगापुर से पटना लौट आई हैं. 10 दिन पहले अपने स्वास्थ्य का जांच करने सिंगापुर गए थे.

10 दिन पहले सिंगापुर के लिए रवाना हुए थे

सिंगापुर में ही लालू की बेटी रोहिणी आचार्या रहती हैं. लालू यादव पिछले 10 दिनों से रोहिणी आचार्य के पास थे. रोहिणी आचार्य ने ही लालू यादव को अपनी किडनी दी थी. लालू यादव 17 अगस्त को पटना से दिल्ली गए थे. कुछ दिनों तक दिल्ली में रहने के बाद लालू यादव राबड़ी देवी के साथ 21 अगस्त को सिंगापुर के लिए रवाना हो गए थे.

कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया

वहीं अब 2 सितंबर को लालू यादव पटना लौट आए हैं. पटना एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने लालू का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. हालांकि सर्जरी के बाद आवश्यक जांच के लिए ही उन्हें सिंगापुर जाना पड़ा था. लालू का स्वास्थ्य इन दिनों ठीक है, मगर डॉक्टरों ने उन्हें रूटीन स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी है.

विज्ञापन
Anshuman Parashar

लेखक के बारे में

By Anshuman Parashar

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन