गयाजी से दिल्ली-गुरुग्राम-अंबाला के लिए चलेंगी स्पेशल बसें, जानिए पूरा शेड्यूल और किराया

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 05 Feb 2026 6:59 PM

विज्ञापन

बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की बसें

Gaya To Delhi Bus: होली और ईद पर घर जाने वालों को बड़ी राहत मिलने वाली है. गयाजी से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू की जा रही है. जिससे त्योहार के मौसम में यात्रियों को आसान, सुरक्षित और किफायती सफर मिल सकेगा.

विज्ञापन

Gaya To Delhi Bus: पर्व-त्योहार के मौसम में घर लौटने वाले प्रवासी यात्रियों के लिए बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने बड़ा फैसला लिया है. BSRTC गयाजी बस डिपो से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष अंतरराज्यीय बस सेवा शुरू करेगा. इस सेवा से होली और ईद पर सफर करना आसान हो जाएगा.

23 फरवरी से 23 मार्च तक सेवा

निगम की ओर से यह विशेष बस सेवा 23 फरवरी से 23 मार्च तक चलाई जाएगी. एक महीने तक रोजाना बसें संचालित होंगी. इसका मकसद त्योहार के समय यात्रियों की बढ़ती भीड़ को संभालना है.

गयाजी से 17 बसें होंगी रवाना

गयाजी बस पड़ाव से कुल 17 बसें चलाई जाएंगी. ये बसें दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए नियमित रूप से चलेंगी. यात्रियों को रोजाना सीधी बस सेवा मिलेगी.

दिल्ली के लिए तय समय

दिल्ली जाने वाली बस शाम चार बजे गयाजी बस पड़ाव से खुलेगी. यह बस अगले दिन दोपहर एक बजे दिल्ली पहुंचेगी. लंबी दूरी की यात्रा को ध्यान में रखकर समय तय किया गया है.

अंबाला और गुरुग्राम का शेड्यूल

अंबाला के लिए बस सुबह दस बजे रवाना होगी. यह अगले दिन दोपहर 12 बजे अंबाला पहुंचेगी. वहीं गुरुग्राम जाने वाली बस सुबह नौ बजे गयाजी से चलेगी और अगले दिन सुबह पांच बजे गुरुग्राम पहुंचेगी.

आधुनिक सुविधाओं से लैस बसें

यात्रियों की सुविधा के लिए बसों में आधुनिक इंतजाम किए गए हैं. एसी और नॉन-एसी दोनों तरह की बसें चलाई जाएंगी. लंबी दूरी के लिए स्लीपर बस की भी व्यवस्था रहेगी.

सुरक्षा और साफ-सफाई पर जोर

सभी बसों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाएगा. सुरक्षित सीटिंग और आरामदायक सफर सुनिश्चित किया जाएगा. यात्रियों को बेहतर यात्रा अनुभव देने की कोशिश होगी.

किराया प्राइवेट बसों से सस्ता

निगम ने किराया भी तय कर दिया है. दिल्ली के लिए नॉन-एसी बस का किराया 1046 रुपये, एसी का 1158 रुपये और एसी स्लीपर का 1747 रुपये होगा.

अंबाला और गुरुग्राम का किराया

अंबाला के लिए एसी बस का किराया 1294 रुपये और स्लीपर का 1953 रुपये तय किया गया है. गुरुग्राम के लिए नॉन-एसी 1224 रुपये, एसी 1356 रुपये और एसी स्लीपर 2046 रुपये लगेगा.

जरूरत पर बढ़ेंगी बसें

क्षेत्रीय प्रबंधक आशीष कुमार ने कहा कि त्योहारों पर ट्रेनों में भारी भीड़ रहती है. विशेष बस सेवा से यात्रियों को सुरक्षित, समयबद्ध और किफायती विकल्प मिलेगा. जरूरत पड़ने पर बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी.

Also Read: ‘तुम बच्चा न है जी, चुपचाप बैठो…’, तेजस्वी से सीएम नीतीश बोले- हम तुम्हारे बाप के समय के हैं

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन