ऑनलाइन अटेंडेंस को लेकर शिक्षा विभाग सख्त, 10 फरवरी से स्कूलों पर होगी कार्रवाई

Published by : Preeti Dayal Updated At : 08 Feb 2026 2:58 PM

विज्ञापन

ऑनलाइन अटेंडेंस को लेकर शिक्षा विभाग सख्त

Bihar News: पटना के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों और स्टूडेंट्स के ऑनलाइन अटेंडेंस को लेकर शिक्षा विभाग सख्त हो गया है. 10 फरवरी से ऐसे स्कूलों पर कार्रवाई होगी, जो ऑनलाइन अटेंडेंस नहीं बना रहे हैं. विभाग की ओर से इसे लेकर आदेश जारी किया गया है.

विज्ञापन

Bihar News: पटना के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के शिक्षा स्तर में सुधार लिए शिक्षा विभाग ने बिहार अटेंडेंस एप पर शिक्षकों और बच्चों की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराने को लेकर सख्ती बरती है. विभाग की ओर से पटना जिले के वैसे सभी स्कूल जिन्हें दो-दो टैब उपलब्ध कराए गए, वहां पायलट प्रोजेक्ट के तहत शिक्षकों और बच्चों की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराने का निर्देश दिया है.

10 फरवरी से होगी कार्रवाई

जानकारी के मुताबिक, 10 फरवरी से जिले के उन स्कूलों पर कार्रवाई होगी, जो बिहार अटेंडेंस एप पर ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं करते हैं. इस पायलट प्रोजेक्ट को सफलता मिलने पर इसे पूरे राज्य में लागू किया जाएगा. शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश में डीईओ को निर्देशित किया गया है.

इसमें स्कूल के प्रिंसिपल को निर्देश दिया गया है कि शिक्षकों और स्टूडेंट्स की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करना सुनिश्चित किया जाए. साथ ही यह अवगत कराया जाए कि निदेशालय की तरफ से रजिस्ट्रेशन और उपस्थिति की लगातार मॉनीटरिंग की जा रही है.

इतने स्कूलों को दिए गए दो-दो टैबलेट

जानकारी के मुताबिक, पटना के 3400 स्कूलों को दो-दो टैबलेट उपलब्ध करा दिया गया है. जिले के 14 प्रखंडों के स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति से लेकर हर गतिविधि पर नजर रखने का काम शुरू भी हो गया है. साथ ही जिले के सभी सरकारी स्कूलों में टैबलेट की निगरानी शुरू भी कर दी गई है. टैबलेट के जरिए बच्चों की उपस्थिति और शिक्षकों की उपस्थिति दर्ज की जाएगी.

क्या-क्या दिया गया है आदेश?

क्लास टीचर हर दिन क्लास में उपस्थित बच्चों का फोटो और वीडियो बनाकर ई-शिक्षाकोष पर अपलोड करेंगे. साथ ही क्लास में पढाने के दौरान भी फोटो और वीडियो रिकॉर्ड कर अपलोड करना होगा. इसके अलावा बच्चों का मिड डे मील खाते हुए और स्कूल के परिसर की साफ-सफाई का वीडियो भी अपलोड करना होगा.

इसके साथ ही हर महीने के अंत में एकेडमिक सेशन में पूरे किए गए सब्जेक्ट वाइज कोर्स का डिटेल भी अपडेट करना है. अपलोड किए गए रिपोर्ट में स्कूल के प्रिंसिपल के साथ ही उपस्थित सभी शिक्षकों के हस्ताक्षर अनिवार्य हैं. अगर कोई शिक्षक प्रमाणपत्र पर हस्ताक्षर नहीं करेंगे तो उन्हें अनुपस्थित माना जाएगा.

Also Read: बिहार के 6 जिलों के लिए अलर्ट, 5 दिनों तक के लिए मौसम विभाग की एडवाइजरी

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन