राजगीर के एक होटल से मिली 4 पर्यटकों की डेड बॉडी, 2 दिन पहले ही पहुंचे थे घूमने
घटना स्थल की तस्वीर
Bihar News: राजगीर के एक होटल से 4 पर्यटकों की डेड बॉडी मिली. चारों की मौत का पता अब तक नहीं चल सका है. पुलिस पूरे घटना की जांच में जुटी है. बताया जा रहा है कि 2 दिन पहले ही चारों पर्यटक राजगीर घूमने पहुंचे थे.
Bihar News: बिहार के राजगीर के एक होटल में उस समय हड़कंप मच गया, जब 4 पर्यटकों की डेड बॉडी मिली. एक साथ 4 लोगों के शव मिलने से पुलिस प्रशासन भी अचंभित है. चारों पर्यटकों की मौत का पता अब तक नहीं चल सका है. पुलिस पूरी घटना की जांच-पड़ताल में जुटी है.
आपके शहर में
घटना के बारे में क्या बताया?
पूरी घटना को लेकर बताया जा रहा है कि जिस कमरे से चारों पर्यटकों के शव मिले हैं वह कमरा अंदर से लॉक था. जब कमरे से बदबू आने लगा, उसके बाद जांच की गई तो चार लोगों की डेड बॉडी मिली. डेड बॉडी मिलते ही इसकी जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुट गई. एफएसएल की टीम भी मामले में सबूत इकट्ठा करने में जुटी है.
2 दिन पहले ही राजगीर पहुंचे थे 4 पर्यटक
घटना को लेकर यह भी बताया गया कि 2 दिन पहले चारों राजगीर घूमने पहुंचे थे. पर्यटकों की मौत को सुसाइड से भी जोड़ा जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, चारों पर्यटकों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. लेकिन आत्महत्या को लेकर अब तक आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है. एफएसएल की टीम हर एक एंगल से जांच कर रही है.
पुलिस ने मृतकों का आधार कार्ड किया जब्त
मामले में एक ही कमरे से शव मिलने की वजह से यह भी संभावना जताई जा रही है कि चारों एक ही परिवार से हो सकते हैं. पुलिस की तरफ से उनके आधार कार्ड को जब्त कर लिया गया है. इसके साथ ही होटल के उस रजिस्टर को भी खंगाला गया, जिसमें आने-जाने वालों का पूरा डेटा रखा जाता है. जांच में क्या कुछ खुलासे होते हैं, यह देखने वाली बात होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए