ePaper

Patna News: बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों का जल्द होगा निपटारा, बीईआरसी ने जारी किया संशोधन का ड्राफ्ट

Updated at : 19 May 2025 3:27 PM (IST)
विज्ञापन
बिजली उपभोक्ता

बिजली उपभोक्ता

Patna News: बिहार में अब बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों का जल्द निपटारा होगा. इसके लिए बीईआरसी ने संशोधन का ड्राफ्ट जारी किया है. इच्छुक लोग इसे आयोग की वेबसाइट पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

अनुज शर्मा/ Patna News: बिहार में बिजली उपभोक्ताओं को राहत मिलने वाली है. अब उनकी शिकायतों का निपटारा जल्दी होगा, इसके लिए बिहार विद्युत विनियामक आयोग (बीईआरसी) ने बड़ा कदम उठाया है. आयोग ने उपभोक्ता शिकायत निवारण से जुड़े नियमों में बदलाव का प्रस्ताव दिया है. इसके तहत 2017 के उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच, विद्युत लोकपाल और उपभोक्ता प्रतिनिधित्व विनियम में तीसरा संशोधन किया गया है. इस संशोधन का ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है. यह ड्राफ्ट अब जनता की राय के लिए जारी किया गया है.

शिकायत निवारण मंच की कार्यशैली और बेहतर होगी

इच्छुक लोग इसे आयोग की वेबसाइट पर देख सकते हैं. इसके अलावा यह ड्राफ्ट आयोग के कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है. बीईआरसी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह संशोधन उपभोक्ताओं को जल्दी न्याय दिलाने के लिए किया गया है. इससे शिकायत निवारण मंच की कार्यशैली और बेहतर होगी. साथ ही पारदर्शिता भी बढ़ेगी. आम जनता, सामाजिक संगठन और अन्य हितधारक 22 मई 2025 तक अपने सुझाव, आपत्तिया या विचार आयोग को लिखित रूप में भेज सकते हैं.

बिजली वितरण कंपनियों की जवाबदेही बढ़ेगी

डाक के माध्यम से भी सुझाव भेजे जा सकते हैं. इसके अलावा आयोग 27 मई 2025 को पूर्वाह्न 11:30 बजे सार्वजनिक सुनवाई करेगा. यह सुनवाई आयोग के सभागार में होगी. यह पहल उपभोक्ताओं के अधिकार मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है. इससे बिजली वितरण कंपनियों की जवाबदेही भी बढ़ेगी. आयोग ने साफ कहा है कि अंतिम नियम जनता की राय के आधार पर तय किए जाएंगे. इससे उपभोक्ताओं की भागीदारी भी सुनिश्चित होगी.

Also Read: Bihar Crime: जेल में बनायी सीबीआई की फर्जी स्पेशल टीम, बाहर निकलते ही कई लोगों को लूटा

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन