Bihar News: बिहार के इन जिलों की हवा दीवाली के बाद बनी जहर, 250 के पार पहुंचा AQI

Updated:
विज्ञापन
Bihar News air in districts turned poisonous after Diwali AQI crossed 250

सांकेतिक तस्वीर

Bihar News: दीवाली के जश्न के बाद बिहार के कई जिलों की हवा जहर बन गई है. कुछ जिलों में एक्यूआई 250 के पार पहुंच गया है. पटना, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, सहरसा और पूर्णिया के अलावा अन्य कई जिलों में सांस लेना मुश्किल सा हो गया है.

विज्ञापन

Bihar News: 20 अक्टूबर को धूमधाम से दीवाली का जश्न मनाया गया. लोगों ने जमकर पटाखे फोड़े. जिसके बाद आज बिहार के कई जिलों में हवा जहर बन गई है. इन जिलों में राजधानी पटना भागलपुर, मुजफ्फरपुर, सहरसा और पूर्णिया के अलावा अन्य जिले भी शामिल हैं. कई जिलों में एक्यूआई 250 के पार तक पहुंच गया है. हाजीपुर की बात करें तो, यहां हवा की क्वालिटी सबसे खराब 300 के पास पहुंच गई है.

अलग-अलग जिलों में एक्यूआई

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी नेशनल एयर क्वालिटी इंडेक्स की माने तो, सुबह 10 बजे तक कई जिलों में हवा खराब की श्रेणी में पहुंच गई है. भागलपुर में 207, सहरसा में 270, मुजफ्फरपुर में 255, सासाराम में 201, पूर्णिया में 207 और समस्तीपुर में 214 दर्ज किया गया. इसके अलावा पटना के कई हिस्सों में अलग-अलग एक्यूआई दर्ज किया गया. जानकारी के मुताबिक, दानापुर में 229, समनपुरा में 236 और शिकारपुर में 256 दर्ज किया गया.

एक्यूआई की अलग-अलग कैटेगरी

एक्यूआई की अलग-अलग कैटेगरी के मुताबिक, 0-5 अच्छी हवा की कैटेगरी में आती है. इसी तरह से 51-100 संतोषजनक, 101-200 औसत, 201-300 खराब, 301-400 बहुत खराब और 401-500 गंभीर की कैटेगरी में आती है. आज मंगलवार को सबसे ज्यादा एक्यूआई हाजीपुर में दर्ज किया गया. इस शहर में हवा सबसे ज्यादा खराब रही.

लोगों से सतर्कता बरतने की अपील

दरअसल, बिहार में अब धीरे-धीरे ठंड का भी आगमन हो रहा, जिससे हवा खराब होती जा रही. बिगड़ती हवा को देखते हुए पटना नगर निगम और राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने लोगों से अपील की है कि जरूरत नहीं होने पर गाड़ी चलाने से बचें. खुले में कचरे को नहीं जलाएं. इसके अलावा घरों में एयर प्यूरिफायर या इनडोर पौधों लगाएं.

Also Read: Bihar Election 2025: जहानाबाद में नामांकन के बाद गिरफ्तार प्रत्याशी को आया आर्ट अटैक, पटना रेफर 

विज्ञापन
प्रीति दयाल

लेखक के बारे में

By प्रीति दयाल

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन