Bihar Rain Alert: 8 जुलाई तक बिहार के इन जिलों में होगी बारिश, IMD ने 18 जिलों में जारी किया येलो अलर्ट

सांकेतिक फोटो
Bihar Rain Alert: बिहार को लेकर जारी किये पूर्वानुमान में पटना मौसम विज्ञान केंद्र ( Meteorological Centre Patna) ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक राज्य के कई जिलों में बारिश का दौर रह सकता है. मौसम विभाग ने कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है.
Bihar Rain Alert: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ( Meteorological Centre Patna) ने अपने पूर्वानुमान में बिहार के कई जिलों में 8 जुलाई तक बारिश होने की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले मंगलवार तक बिहार के दक्षिणी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी और लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी गई है.
गुरुवार को बिहार के इन जिलों में बारिश की चेतवानी
पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, पटना, भोजपुर, अरवल, जहानाबाद, मुंगेर, मधुबनी, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई, बक्सर और कैमूर जिलों में बारिश को लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में तेज आंधी चलने के साथ बारिश और ठनका गिरने की संभावना है. ऐसे मौसम में लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है.
बिहार के इन जिलों में येलो अलर्ट
पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने अपने पूर्वानुमान में बिहार के कैमूर, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, अरवल, पटना, जहानाबाद, शेखपुरा, मुंगेर, खगड़िया, बांका, जमुई और नालंदा जिला में 8 जुलाई तक बारिश होगी. इस दौरान इन जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटा की गति से हवा चलने और ठनका गिरने की संभावना है.

लगातार क्यों हो रही बारिश
मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि बिहार के ऊपर बंगाल की खाड़ी से आ रही पुरवैया हवा और मानसूनी टर्फ लाइन लगातार एक्टिव है. इस वजह से बादल बन रहे हैं और बिहार के सभी हिस्सों में बारिश का दौर जारी है.
मौसम विभाग ने बताया कि फिलहाल यह टर्फ लाइन श्रीगंगानगर, रोहतक, कानपुर, वाराणसी, झारखंड होते हुए मिडिल-ईस्ट बंगाल की खाड़ी तक जा रही है. इस वजह से भी बारिश की संभावना बन रही है.
बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
इसे भी पढ़ें: जमीन सर्वेक्षण के लिए ETS मशीन से सीमा सत्यापन का काम शुरू, पूरा होकर रहेगा सर्वे का काम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










