Bihar Rain Alert: बिहार के सभी जिलों में इस दिन होगी बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 17 May 2025 3:23 PM

विज्ञापन

सांकेतिक फोटो

Bihar Rain Alert: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के सभी जिलों में 18 से 19 मई के दौरान भारी बारिश की संभावना जताई है. इसे लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी हुआ है.

विज्ञापन

Bihar Rain Alert: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि 18 मई बिहार के अधिकांश जिलों में आंधी, मेघगर्जन और वज्रपात की आशंका है. कई जिलों में तेज हवाएं चलेंगी, जिनकी रफ्तार 30 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है. कुछ जिलों में भारी वर्षा की भी संभावना है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने इसे लेकर दो तरह का अलर्ट जारी किया है.

इन जिलों में येलो अलर्ट

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने पटना, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, नालंदा, शेखपुरा, जहानाबाद, गया, नवादा, जमुई, मुंगेर और बांका जिलों में तेज हवा और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है. इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं औरंगाबाद, रोहतास और अरवल जिलों में 50–60 किमी/घंटा की गति से हवा चलने के साथ-साथ भारी वर्षा की चेतावनी भी दी गई है.

Imd alert

बिहार के इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है. इस दौरान आंधी के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. इन जिलों में वज्रपात और मेघगर्जन की भी चेतावनी जारी की गई है. पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया, भागलपुर और मधुबनी जिले में 18 और 19 मई को मौसम का हाल बेहाल रहने की संभावना जताई गई है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

एहतियात बरतने की सलाह

पटना मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो 18 और 19 मई को बिहार में मौसम के बदले हुए मिजाज के कारण सामान्य जनजीवन, यातायात और खेती-किसानी पर असर पड़ सकता है. वज्रपात की आशंका को देखते हुए किसानों, बच्चों और खुले क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है. लोगों को पेड़ के नीचे खड़ा होने या खुले में मोबाइल फोन का प्रयोग करने से बचने को कहा गया है.

इसे भी पढ़ें: Bihar Bhumi: दाखिल- खारिज का आवेदन नहीं होगा खारिज, सिर्फ रखना होगा इन बातों का ख्याल

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन