बिहार में अगले 7 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम? आईएमडी ने जारी की एडवाइजरी
Published by : Preeti Dayal Updated At : 09 Feb 2026 1:44 PM
बिहार में मौसम विभाग की एडवाइजरी
Bihar Ka Mausam: बिहार में मौसम विभाग की तरफ से अगले 7 दिनों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है. बिहार के 6 जिलों में मौसम विभाग ने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया. इन जिलों में घने कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है.
Bihar Ka Mausam: बिहार से अब धीरे-धीरे ठंड की विदाई हो रही है. सुबह और शाम के वक्त हल्की ठंड महसूस हो रही. लेकिन दोपहर में धूप खिल जाने के बाद घर से बाहर रहने पर गर्मी का भी एहसास हो रहा. इस बीच मौसम विभाग की ओर से अगले 7 दिनों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है. इस दौरान मौसम में कुछ खास बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है.
अगले 7 दिनों तक कैसा रह सकता है मौसम?
मौसम विभाग की माने तो, 10 फरवरी को पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, सुपौल और मधुबनी जिले के कई इलाकों में सुबह के वक्त घने कोहरे की स्थिति रह सकती है. साथ ही कोहरे की वजह से विजिबिलिटी कम होने के कारण लोगों से सतर्क होकर गाड़ी चलाने की अपील की गई है. विभाग की माने तो, 16 फरवरी तक मौसम में कुछ खास बदलाव नहीं होगा. इस दौरान घना कोहरा, शीतलहर या फिर ज्यादा ठंड को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई.

बिहार में कोहरे की वजह
मौसम विज्ञानिकों का कहना है कि ठंडी हवा, नमी और हवा की रफ्तार कम होने की वजह से कोहरे की स्थिति बनती है. रात में जब जमीन ठंडी हो जाती है तो हवा में नमी ज्यादा बन जाती है. छोटे-छोटे पानी के कण जम जाते हैं, जिससे कोहरे की स्थिति बन जाती है. इसके साथ ही आसमान साफ रहने और पश्चिमी विक्षोभ की वजह से भी कोहरे की स्थिति बनती है.
पिछले 24 घंटे में कैसा रहा बिहार का तापमान?
पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम विभाग की माने तो, तापमान सामान्य बना रहा. वाल्मिकीनगर, जीरादेई, फारबिसगंज, पूर्णिया, किशनगंज, अगवानपुर, मुंगेर, बक्सर, सासाराम, अरवल, जहानाबाद, नालंदा , शेखपुरा, कैमूर, डेहरी, औरंगाबाद और कैमूर के तापमान में गिरावट दर्ज की गई. जबकि मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, वैशाली, पटना, सुपौल, मधेपुरा, कटिहार, भागलपुर, सबौर और बांका के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई.

पटना में कैसा रहेगा तापमान?
मौसम विभाग की ओर से संभावना जताई गई है कि पटना के तापमान में भी कुछ खास बदलाव का पूर्वानुमान नहीं है. सुबह और शाम में हल्की ज्यादा ठंड लगेगी लेकिन दोपहर के वक्त मौसम सामान्य रहेगा. पटना जिले में मौसम विभाग की तरफ से कोई भी बड़ी चेतावनी जारी नहीं की गई है.
Also Read: पप्पू यादव की जमानत याचिका पर टली सुनवाई, कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










