Bihar Ka Mausam: बिहार में आज से तेज पछुआ हवा बढ़ाएगी कनकनी, इन जिलों के लिये बड़ा अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनी

Published by : Preeti Dayal Updated At : 28 Nov 2025 10:28 AM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Ka Mausam:बिहार में ठंड का असर बढ़ता जा रहा है. मौसम विभाग की माने तो, आज से तेज पछुआ हवा कनकनी बढ़ा सकती है. साथ ही 6 जिलों के लिये बड़ा अलर्ट जारी किया गया है. बिहार में अगले तीन दिनों तक लगातार तापमान कम रहेगा.

विज्ञापन

Bihar Ka Mausam: बिहार में मौसम का मिजाज बदल गया है. सुबह और शाम के वक्त लोगों को काफी ठंड महसूस हो रही. इस बीच मौसम विभाग ने 6 जिलों के लिये बड़ा अलर्ट जारी कर दिया है. विभाग की माने तो, आज से राज्य में तेज पछुआ हवा के कारण कनकनी बढ़ सकती है. पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, अररिया, शिवहर, सीतामढ़ी और मधुबनी जिले में हवा का प्रकोप ज्यादा देखने के लिये मिल सकता है.

बिहार में जेट स्ट्रीम का असर

मौसम विभाग की माने तो, 6 जिलों में उत्तर-पश्चिमी हवा चल सकती है. साथ ही हवा की रफ्तार करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटे की हो सकती है. मौसम बदलने की वजह यह बताई गई कि जेट स्ट्रीम के एक्टिव होने और उत्तर-पश्चिमी हवा की वजह से ठंड बढ़ सकती है. ऐसे में पछुआ हवा का प्रकोप खासकर उत्तर बिहार के जिलों में ही देखने के लिये मिल सकता है. इसके अलावा इस दौरान सुबह और शाम के वक्त कई जिलों में कोहरे का प्रकोप भी देखा जा सकता है.

पिछले 24 घंटे में कैसा रहा मौसम?

इसके साथ ही पिछले 24 घंटे में मौसम की बात करें तो, न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस औरंगाबाद का दर्ज किया गया. लेकिन दोपहर के वक्त धूप खिलने से लोगों को राहत मिली. इसके अलावा सुबह और शाम के वक्त कोहरे का प्रकोप भी दिखा, जिसके कारण विजिबिलिटी कम रही. विभाग की तरफ से कम विजिबिलिटी के कारण लोगों से सतर्क होकर गाड़ियां चलाने की अपील की जा रही है.

अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग की तरफ से यह भी संभावना जताई गई है कि अगले तीन दिनों तक बिहार में तापमान लगातार कम रहेगा. खासकर रात के वक्त तापमान में गिरावट आयेगी. इसके साथ ही दिसंबर महीने के पहले सप्ताह में ठंड और बढ़ने की संभावना है. इसके साथ ही पटना में मौसम की बात करें तो, अगले 24 घंटे में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक न्यूनतम तापमान में गिरावट हो सकती है. सुबह और शाम में कोहरा छाया रहेगा. साथ ही पछुआ हवा का असर भी दिख सकता है.

Also Read: इस परिवार पर हुई सीएम नीतीश की योजनाओं की भारी बरसात! चार लोगों को मिल रहा लाभ

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन