Bihar Ka Mausam: हिमालयी इलाकों में बर्फबारी के बीच बिहार में बारिश की चेतावनी, आज और कल इन जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट

Published by : Preeti Dayal Updated At : 02 Jan 2026 7:40 AM

विज्ञापन

बिहार में बारिश और कोल्ड डे जैसी स्थिति का अलर्ट

Bihar Ka Mausam: बिहार में भीषण ठंड का प्रकोप लोगों को और झेलना पड़ेगा. पश्चिमी हिमालयी इलाकों में हो रही बर्फबारी की वजह से बिहार में शीत लहर की स्थिति बनी रहेगी. इसके साथ ही मौसम विभाग की माने तो, बिहार में बारिश का भी पूर्वानुमान जारी किया गया है.

विज्ञापन

Bihar Ka Mausam: बिहार में कंपकंपी वाली ठंड लोगों को अभी और भी झेलनी पड़ेगी. जनवरी में राज्य के पश्चिमी हिस्से में शीत लहर की स्थिति सामान्य से अधिक रह सकती है. बाकी हिस्से में बिहार में शीत लहर की स्थिति सामान्य रहेगी. राज्य के अधिकतर जगहों पर पूरे महीने न्यूनतम तापमान सामान्य से कम और अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है.

बिहार में बारिश की चेतावनी

साथ ही मौसम विभाग की माने तो, सामान्य से कम बारिश होने का पूर्वानुमान है. आईएमडी ने गुरुवार को दीर्घकालीन पूर्वानुमान जारी किया है. पश्चिमी विक्षोभ के असर से अगले दो दिन तक पश्चिमी हिमालयी इलाकों में हल्की बारिश बर्फबारी की संभावना है. इससे बिहार में कई जगहों पर पांच-सात दिनों तक रात और सुबह के समय घने से बहुत घना कोहरा छाये रहने की आशंका है. साथ ही सात जनवरी तक ठंड से राहत के आसार नहीं हैं.

छपरा-मधुबनी में कोल्ड डे जैसी स्थिति

आईएमडी के मुताबिक, गुरुवार को राज्य के छपरा और मधुबनी में भीषण कोल्ड डे की स्थिति रही. भागलपुर, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर में कोल्ड डे रहा. आईएमडी पटना की रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस जीरादेई (सीवान) में रहा. खास बात यह रही कि पूरे राज्य में न्यूनतम तापमान 5.8-10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा है. राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री किशनगंज में रहा. साथ ही गुरुवार को सबसे कम विजिबिलिटी 20 मीटर भागलपुर में रही.

2 और 3 जनवरी को इन जिलों में अलर्ट

मौसम विभाग की तरफ से जारी विशेष पूर्वानुमान की माने तो, आज दो जनवरी को गोपालगंज, सीवान, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सहरसा, मधेपुरा और पूर्णिया जिलों के कुछ स्थानों पर कोल्ड डे जैसी स्थिति रहेगी. उत्तरी बिहार के कई जिलों के कुछ जगहों पर घना कोहरा. साथ ही तीन जनवरी को गोपालगंज, सीवान, सारण, पूर्णिया और कटिहार के कुछ जगहों पर कोल्ड डे जैसी स्थिति रहेगी. उत्तर और दक्षिण-पूर्व के जिलों के कुछ जगहों पर घना कोहरा छाया रह सकता है. साथ ही यही स्थिति चार, पांच, छह और सात जनवरी तक रहने की आशंका है.

Also Read: पटना जंक्शन पर फर्जी पुलिस बन 22.50 लाख की लूट, इसके बाद हुई बड़ी कार्रवाई, पूरा मामला जानिए

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन