Bihar Ka Mausam: बिहार के इन 25 जिलों में कोल्ड डे को लेकर ऑरेंज अलर्ट, सर्द पछुआ हवा से होगी कंपकंपी, IMD की चेतावनी

Published by : Preeti Dayal Updated At : 04 Jan 2026 4:35 PM

विज्ञापन

बिहार के 26 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट

Bihar Ka Mausam: बिहार में ठंड को लेकर मौसम विभाग की तरफ से बड़ी चेतावनी जारी की गई है. आईएमडी की माने तो, 5 जनवरी को 25 जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया गया है. इसके साथ ही सर्द पछुआ हवा सतायेगी. ऐसे में लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है.

विज्ञापन

Bihar Ka Mausam: बिहार में कंपकंपी वाली ठंड का प्रकोप देखा जा रहा है. दिन और रात के तापमान में कुछ खास अंतर नहीं रह रहा. इस बीच मौसम विभाग की तरफ से 5 जनवरी को 25 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान कोल्ड डे जैसी स्थिति, सर्द पछुआ हवा चलने और घने कोहरे को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है. ऐसे में लोगों को जरूरत होने पर ही घर से निकलने की सलाह दी जा रही है.

इन 25 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

जिन 25 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है उनमें पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, गोपालगंज, सिवान, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधेपुरा, पूर्णिया, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, सहरसा, कटिहार, बक्सर, भोजपुर, अरवल, कैमूर, रोहतास और औरंगाबाद शामिल है.

इस वजह से बिहार में पड़ रही ज्यादा ठंड

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पटना और आसपास के इलाकों में अगले दो-तीन दिनों तक कोल्ड डे की संभावना व्यक्त की गयी है. वर्तमान में उत्तर-पश्चिम बंगलादेश और उससे सटे उप हिमालयी पश्चिम बंगाल के ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण अब पूर्वी बंगलादेश और आसपास के इलाकों में समुद्री तल से 3.1 किमी ऊपर मौजूद है. समुद्र तल से 12.6 किमी ऊपर 150 नॉट से सर्द पछुआ हवा चल रही है. इसके कारण सर्दी के अनुकुल वातावरण बना हुआ है.

पटना में मौसम का हाल

पटना में मौसम की बात करें तो, दिनभर कोहरा छाया रह रहा. दिन और रात के तापमान में ज्यादा अंतर नहीं देखा जा रहा. धूप नहीं निकलने की वजह से लोगों को राहत नहीं मिल रही. जिसके कारण कई जगहों पर लोग अलाव का सहारा लेते दिख रहे हैं. मौसम विभाग की माने तो, न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है.

Also Read: Farmer Registry Bihar: बिहार में फार्मर रजिस्ट्री पर कड़ी नजर, जनवरी में 8 दिन होगी गहन समीक्षा, जानिये तारीख

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन