Bihar Ka Mausam: बिहार में 28, 29 और 30 जनवरी को ठंड का डबल टॉर्चर, झमाझम बारिश और घने कुहासे का अलर्ट

Updated:
विज्ञापन

बिहार में ठंड का डबल टॉर्चर (सांकेतिक तस्वीर)

Bihar Ka Mausam: बिहार में लोगों को ठंड का डबल टॉर्चर फिर झेलना पड़ेगा. मौसम विभाग ने 28, 29 और 30 जनवरी को कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान बारिश, कुहासा और तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की गई है.

विज्ञापन

Bihar Ka Mausam: बिहार में मौसम का मिजाज फिर बदलने वाला है. ठंड का डबल अटैक उन्हें फिर झेलना पड़ेगा. मौसम विभाग की माने तो, ठंड के साथ-साथ घना कुहासा, झमाझम बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है. ऐसे मौसम को देखते हुए लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

मौसम विभाग ने दी चेतावनी

मौसम विभाग ने अगले दो दिन पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज और सीवान में येलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान इन जिलों में बादल गरजने, बारिश होने के साथ-साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की भी संभावना जताई गई है. इस दौरान इन जिलों के तापमान में गिरावट हो सकती है, जिससे कनकनी ज्यादा महसूस होगी. लेकिन बाकी के जिलों में कोई भी चेतावनी जारी नहीं की है.

इसके साथ ही मौसम विभाग ने 29 से 30 जनवरी तक पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बक्सर, भोजपुर, अरवल, कैमूर, रोहतास और औरंगाबाद में येलो अलर्ट जारी किया है. इन सभी जिलों में घने कुहासे की चेतावनी जारी की गई है. विजिबिलिटी कम होने की वजह से लोगों से सतर्क होकर गाड़ी चलाने की अपील की गई है.

पिछले 24 घंटे में कैसा रहा मौसम?

पिछले 24 घंटे में मौसम का तापमान कई जिलों में सामान्य रहा. लेकिन तापमान में उतार-चढ़ाव देखने के लिए मिला. मौसम विभाग की माने तो, सबसे न्यूनतम तापमान समस्तीपुर में 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके साथ ही जिन जिलों के तापमान में बढ़ोतरी हुई, उनमें वाल्मिकीनगर, जीरादेई, छपरा, फारबिजगंज, समस्तीपुर, कैमूर, डेहरी और बांका शामिल है. बाकी के जिलों में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तापमान में गिरावट दर्ज हुई.

पटना में मौसम का हाल

पटना में मौसम के तापमान में उतार-चढ़ाव लगातार दर्ज की जा रही है. सुबह और शाम के वक्त ज्यादा कनकनी महसूस हो रही है. दोपहर के वक्त अच्छी धूप खिल जा रही है, जिससे लोगों को राहत मिल जा रही. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के दौरान जिले में मौसम को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की है.

Also Read: Bihar News: पटना के होटल में इंग्लैंड के रिटायर्ड अधिकारी की मौत, आखिरी बार किसे किया था कॉल?

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन