Bihar Ka Mausam: बिहार में ठंड ने बढ़ाई रफ्तार, आज से 4 डिग्री तक गिर सकता है तापमान, जानिए पटना में कैसा रहेगा मौसम

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bihar Ka Mausam: बिहार में हल्की ठंड ने दस्तक दे दी है. मौसम विभाग के अनुसार शनिवार से राज्यभर में रात का तापमान 2 से 4 डिग्री तक गिर सकता है, जिससे कई जिलों में सर्दी का असर तेज होगा. अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा और सुबह के समय हल्का कोहरा छा सकता है.

विज्ञापन

Bihar Ka Mausam: बिहार में ठंड ने धीरे-धीरे दस्तक देना शुरू कर दिया है. मौसम विभाग के अनुसार शनिवार से राज्य के अधिकांश जिलों में रात का पारा नीचे खिसकने वाला है. अनुमान है कि न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है. इसके साथ ही कई शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंचने की संभावना है. हालांकि दिन के तापमान में किसी तरह के बड़े बदलाव के संकेत नहीं मिले हैं. अगले करीब एक हफ्ते तक मौसम शुष्क रहने की ही उम्मीद है. वहीं, सुबह के समय बिहार के कुछ इलाकों में हल्का से मध्यम कोहरा देखने को मिल सकता है, जिससे दृश्यता प्रभावित हो सकती है.

विज्ञापन

औरंगाबाद रहा सबसे ठंडा शहर

शुक्रवार को प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में मामूली उछाल दर्ज किया गया. राज्य में न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री से 19.9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जबकि अधिकतम तापमान 27.2 से 31.6 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया. मोतिहारी शुक्रवार को 31.6 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म शहर रहा, जबकि औरंगाबाद राज्य का सबसे ठंडा शहर बना, जहां न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं, पूर्णिया में विजिबीलीटी घटकर 800 मीटर तक पहुंच गई, जो शुक्रवार का सबसे कम स्तर रहा.

मौसम विभाग ने जारी किया आंकड़ा

शनिवार को पटना में कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी पटना में भी मौसम में बदलाव के संकेत दिखने लगे हैं. शनिवार को यहां आसमान साफ रहेगा, जिससे लोगों को धूप का पूरा एहसास मिलेगा. सुबह और शाम में हल्की ठंड का असर बना रहेगा. शुक्रवार को पटना के तापमान में हल्की उथल-पुथल देखी गई. अधिकतम तापमान 0.5 डिग्री बढ़कर 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ. जबकि न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री गिरकर 17.7 डिग्री सेल्सियस पर आ गया. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले कुछ दिनों में रात की ठंड और अधिक बढ़ सकती है, जबकि दिन में मौसम सामान्य ही बना रहेगा.

Also Read: बिहार मंत्रिमंडल 2025: नीतीश कैबिनेट में राजपूतों का दबदबा, कुर्मी-कुशवाहा से बने 5 मंत्री, देखें पूरी लिस्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन