बिजली उपभोक्ताओं को इस माह से मिल सकती है बड़ी राहत, लॉकडाउन के कारण लिया जा रहा यह फैसला...

पटना : बिजली कंपनी राज्य के बिजली उपभोक्ताओं को इस महीने सौगात देने वाली है. इस महीने से तय लोड से अधिक बिजली खपत पर उपभोक्ताओं को जुर्माना नहीं देना होगा. साथ ही कोविड-19 की वजह से लगाये गये लॉकडाउन के समय से तय लोड से अधिक बिजली खपत पर वसूले गये जुर्माने की वापसी भी उपभोक्ताओं को की जायेगी.

Also Read: शादी या अन्य समारोह के लिए अब थाने को देना होगा शपथपत्र, इन नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई…
इस संबंध में अनुमति के लिए बिजली कंपनी ने बिहार विद्युत विनियामक आयोग के यहां आवेदन किया है. इस पर 14 जुलाई को सुनवाई होगी. कोरोना के कारण अन्य राज्यों से बिहार में बड़े पैमाने पर लोगों की वापसी हुई है. साथ ही अधिकतर समय भी लोगों को घरों में रहना पड़ रहा है. इससे औसतन घरों में बिजली की खपत बढ़ गयी.
लॉकडाउन के दौरान अचानक इस अव्यवस्था से लोगों ने बिजली के तय लोड को नहीं बढ़वाया था. इस कारण नियमानुसार सभी को अधिक लोड की खपत के लिए जुर्माना देना पड़ रहा था.
Posted by : Thakur Shaktilochan Shandilya
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए