चुनावी महासंग्राम में उतरने से पहले सोशल मीडिया पर संघर्ष की तैयारी में जुटा जदयू, वार रूम से विपक्षी नेताओं पर रहेगी नजर
Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 30 Jul 2025 6:04 PM
सांकेतिक फोटो
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले जदयू ने सोशल मीडिया पर संघर्ष की तैयारी में पूरी तरह से जुट गया है. पार्टी ने जिन सोशल मीडिया एक्सपर्ट्स को इस काम की जिम्मेदारी दी है, वे सभी विपक्षी नेताओं की कंटेंट का सटीक जवाब कंटेंट के माध्यम से देंगे.
कृष्ण कुमार/ Bihar Election 2025: बिहार में जदयू इन दिनों चुनावी महासंग्राम में उतरने से पहले सोशल मीडिया पर संघर्ष की बेहतर तैयारी में जुटा है. इसके लिए जदयू अपने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया के बेहतर उपयोग के लिए प्रशिक्षित करने का निर्णय लिया है. सोशल मीडिया पर जिन लोगों का अकाउंट नहीं बना है उनका अकाउंट बनाया जायेगा. इसके साथ ही संचालन से लेकर वायरल करने तक पूरी जानकारी दी जायेगी. इसका मकसद जदयू नेताओं और कार्यकर्ताओं की भागीदारी सोशल मीडिया पर बढ़ाना है. साथ ही नीतीश सरकार की उपलब्धियों को सोशल मीडिया के माध्यम से आमलोगों तक पहुंचाना और आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टीं का प्रचार करना है. इसके लिए पार्टी ने सोशल मीडिया एक्सपर्ट्स की मदद लेने का निर्णय लिया है.
सोशल मीडिया की दी जा रही जानकारी
सूत्रों के अनुसार पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को पहले भी सोशल मीडिया के संबंध में प्रशिक्षित किया जा चुका है. हालांकि उसमें उन सभी को बेसिक जानकारी दी गयी थी. अब इस बार चुनावी साल होने के कारण पार्टी ने अभियान चलाकर अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने का निर्णय लिया है. इसमें अपने सोशल मीडिया अकाउंट संचालन के साथ ही विपक्षी दलों के सोशल मीडिया अकाउंट पर नजर रखने की जानकारी साझा की जायेगी.
कंटेंट सहित पोस्ट वायरल करने तक की दी जायेगी जानकारी
सूत्रों के अनुसार पार्टी ने जिन सोशल मीडिया एक्सपर्ट्स को इस काम की जिम्मेदारी दी है, वे सभी विपक्षी नेताओं की कंटेंट का सटीक जवाब कंटेंट के माध्यम से देने का प्रशिक्षण पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को देंगे. कंटेंट सेलेक्शन के साथ ही अपने पोस्ट से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने, उसको वायरल करने सहित अन्य जानकारी देंगे. इसका मकसद यह है कि विपक्षी दलों के बयान, कमेंट आदि का जवाब अधिक से अधिक जदयू कार्यकर्ता दे सकेंगे.
वार रूम से रखी जायेगी नजर
सूत्रों का कहना है कि जदयू अपने वार रूम से सोशल मीडिया पर विपक्षी नेताओं पर नजर रखने के साथ ही अपने लोगों की कंटेंट पर भी नजर रखेगा. पार्टी के अपने लोगों से कुछ भी गलत शब्द होने पर तत्काल उसे हटाने का काम होगा. दरअसल एक तरह से जदयू सोशल मीडिया के लिए अपनी फौज तैयार कर रहा है. ऐसी स्थिति में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता जब विपक्षी दलों के बयान, कमेंट या किसी प्रकार की राजनीतिक टिप्पणी का जवाब देंगे तो इसके शब्दों का चयन से लेकर अन्य चीजों की निगरानी भी पार्टी को रखनी होगी. यदि ऐसा नहीं हुआ तो किसी भी गलत शब्द के चयन से पार्टी को भी नुकसान हो सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










