पटना में पूर्व मुखिया की डेड बॉडी मिलते ही बीच रोड पर बवाल, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, कई मामलों में थे फरार

Updated:
विज्ञापन

घटनास्थल पर जुटी लोगों की भीड़

Bihar Crime News: पटना में पूर्व मुखिया संजय सिंह यादव की डेड बॉडी खेत से मिली. इसके बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा. परिजनों और गांव के लोगों ने जमकर बवाल किया. इसके साथ ही बीच रोड पर आगजनी की. पूर्व मुखिया की बहन ने पुलिस पर हत्या का आरोप लगाया.

विज्ञापन

बिहटा से मोनु मिश्रा की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

Bihar Crime News: पटना में शुक्रवार की सुबह जमकर बवाल हुआ. दानापुर के बिहटा थाना इलाके की राघोपुर पंचायत के पूर्व मुखिया संजय सिंह यादव की डेड बॉडी मिलने के बाद पूरे इलाके में तनाव है. शुक्रवार सुबह उनका शव राघोपुर गांव के बधार स्थित एक बोरिंग के पास मिली. सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए.

परिजनों ने जमकर किया हंगामा

घटना की जानकारी मिलने के बाद बिहटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई. मौके पर एफएसएल टीम और वरीय पुलिस अधिकारियों के पहुंचने की भी सूचना है. पूर्व मुखिया की डेड बॉडी मिलने से आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर प्रदर्शन किया.

जानकारी के मुताबिक, लोगों ने सड़क पर आगजनी कर मुख्य मार्ग जाम कर दिया और हत्या के विरोध में नारेबाजी की. गुस्साए लोगों ने हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग की. सड़क जाम के कारण यातायात पूरी तरह बाधित हो गया.

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए शव उठाने से इनकार कर दिया. देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया और ग्रामीण सड़क पर उतर आए. सूचना मिलने पर बिहटा थाना पुलिस और वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम हटाने और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया, लेकिन आक्रोशित लोगों ने काफी देर तक शव नहीं उठने दिया. बाद में पुलिस ने घटनास्थल को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की.

परिजनों का आरोप है कि संजय सिंह यादव की हत्या जमीन विवाद को लेकर की गई है. उनका कहना है कि वह कई मामलों में फरार चल रहे थे और कोर्ट में आत्मसमर्पण करने की तैयारी के लिए घर आए थे. शुक्रवार सुबह वह खेत की बोरिंग की ओर गए थे, जहां उनकी हत्या कर दी गई. परिजनों ने पुलिस के समक्ष तीन लोगों पर हत्या की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की है.

पूर्व मुखिया पर दर्ज थे आपराधिक मामले

स्थानीय लोगों के अनुसार, संजय सिंह यादव धर्मकांटा, ट्रक संचालन और जमीन की खरीद-बिक्री के व्यवसाय से जुड़े थे. संजय सिंह यादव के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज बताए जाते हैं. कुछ समय पहले पुलिस ने उनके घर पर छापेमारी की थी, लेकिन उस दौरान वह फरार थे.

फिलहाल घटना के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है. पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, साइंटिफिक एविडेंस और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.

Also Read: बिना टोल टैक्स चुकाए अगर भागे तो देना पड़ेगा दोगुना जुर्माना, 72 घंटे के अंदर करना होगा ये काम


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन