भारत-नेपाल बॉर्डर पर बिहार सरकार का एक्शन, अचानक अमीर बनने वालों की होगी जांच

Updated:
विज्ञापन

बैठक में सीएम सम्राट चौधरी

Bihar CM Samrat Choudhary: भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा और विकास को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की. बैठक में सीमा पर गैरकानूनी गतिविधियों, तस्करी, आर्थिक अपराधों और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी के निर्देश दिए गए.

विज्ञापन

Bihar CM Samrat Choudhary: मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद सभागार में भारत-नेपाल सीमा से जुड़े सुरक्षा और विकास कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में सीमावर्ती इलाकों की सुरक्षा व्यवस्था, विकास कार्यों और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को लेकर विस्तार से चर्चा हुई.

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि भारत-नेपाल सीमा पर गैरकानूनी गतिविधियों और आर्थिक अपराधों पर पूरी तरह नजर रखी जाए. उन्होंने कहा कि सीमा क्षेत्र में किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए.

आपके शहर में

विज्ञापन

चेकपोस्ट के आसपास बढ़ाई जाएगी निगरानी

बैठक में निर्देश दिया गया कि सभी चेकपोस्टों से 15 किलोमीटर की परिधि तक प्रभावी निगरानी की व्यवस्था की जाए. साथ ही आर्थिक अपराधों और अन्य संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष सतर्कता बरती जाए. मुख्यमंत्री ने सीमा क्षेत्र से जुड़े सभी विभागों को बेहतर समन्वय के साथ काम करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में जो विकास कार्य अभी बाकी हैं, उन्हें जल्द पूरा किया जाए.

मादक पदार्थों की तस्करी रोकने पर जोर

बैठक में मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन, पुलिस और सीमा सुरक्षा बल के बीच नियमित समन्वय बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया गया. इसका उद्देश्य सीमावर्ती इलाकों में निगरानी को और मजबूत बनाना है.

मुख्यमंत्री ने सीमावर्ती जिलों में थाना स्तर पर विशेष टीम गठित करने का भी निर्देश दिया. यह टीम ऐसे लोगों की पहचान और सत्यापन करेगी, जिनकी आय के ज्ञात स्रोतों की तुलना में अचानक असामान्य बढ़ोतरी हुई हो.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

सुरक्षा और विकास सरकार की प्राथमिकता

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा, सुशासन और समग्र विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. राज्य और राष्ट्रहित से जुड़े हर विषय पर सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है.

इसे भी पढ़ें: अगले 72 घंटे के लिए बिहार के इन जिलों के लोग हो जाएं सावधान, IMD ने जारी किया डबल अलर्ट

बिहार के इन दो जिलों में जमीन के नीचे बनेगी ब्लास्ट-प्रूफ रेल लाइन, जंग में बंकर का करेगी काम

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन