इंजीनियर शैलेंद्र ने RJD को बताया था मुस्लिमों की पार्टी, अब सम्राट कैबिनेट में मिलने जा रही जिम्मेदारी, जानें इनके बारे में

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 07 May 2026 11:03 AM

विज्ञापन

Bihar Cabinet Expansion: बिहार में सम्राट चौधरी कैबिनेट का विस्तार आज गांधी मैदान में होगा. इसमें भागलपुर की बिहपुर सीट से तीन बार के विधायक इंजीनियर कुमार शैलेंद्र को मंत्री बनाया जा रहा है. पीएम मोदी और अमित शाह की मौजूदगी में होने वाले इस समारोह में बीजेपी कोटे से कई दिग्गज शपथ लेंगे.

विज्ञापन

Bihar Cabinet Expansion: बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नए मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा तेज है. बीजेपी कोटे से जिन नेताओं के मंत्री बनने की चर्चा चल रही है, उनमें बिहपुर विधायक इंजीनियर कुमार शैलेंद्र का नाम भी प्रमुखता से सामने आ रहा है. माना जा रहा है कि पार्टी इस बार संगठन और क्षेत्रीय समीकरण दोनों को ध्यान में रखकर मंत्रियों का चयन कर रही है.

बिहपुर सीट से तीन बार जीत चुके हैं कुमार शैलेंद्र

भागलपुर जिले की बिहपुर विधानसभा सीट से विधायक इंजीनियर कुमार शैलेंद्र की अपने इलाके में मजबूत पकड़ मानी जाती है. उन्होंने साल 2005 के विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत दर्ज की थी. इसके बाद 2010 और 2020 में भी वह बिहपुर सीट से विधायक चुने गए. हालिया चुनाव में उन्होंने महागठबंधन प्रत्याशी को करीब 30 हजार वोटों के बड़े अंतर से हराया था.

बिहपुर और आसपास के इलाके में पार्टी को मजबूत करने में उनका अहम योगदान रहा है. यही वजह है कि मंत्री पद पाने की रेस में वो आगे निकल गए.

बयानों को लेकर भी चर्चा में रहे हैं विधायक

इंजीनियर कुमार शैलेंद्र सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहते हैं. उनके कई राजनीतिक बयान पहले भी चर्चा में रह चुके हैं. साल 2025 में उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल को लेकर विवादित बयान दिया था, जिसके बाद बिहार की राजनीति में काफी बहस हुई थी.

राजद को मुस्लिमों की पार्टी बताते हुए उन्होंने कहा था, “इसमें गलत क्या बोला. यही कहा कि राजद मियां है. जब राजद वाले हमको कहते हैं कि भाजपा हिंदू है, तो हम लोग तो इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देते. आप देख लीजिए पूरे देश में आतंकवादी कौन है, देशद्रोही कौन है? मस्जिद पर मंदिर का अवशेष कहां मिलता है? उसको कौन बनाया है? यह सारी गतिविधियां कौन करता है? मुसलमान करते हैं और मुसलमान का साथ राजद वाले देते हैं. इसमें गलत क्या बोला है.”

उन्होंने कहा था, ”आज देश को अस्थिर कौन करता है? सनातन धर्म को जो वोट करता है उसका विरोध कौन करता है? हिंदू धर्म के परिचायक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध कौन करता है? हमने 10 साल जनता के लिए काम किया, ट्रांसफार्मर दिया, रोड दिया, लेकिन उन्होंने 10 वोट नहीं दिया. उनका साथ कौन देता है. उनकी एडवोकेसी कौन करता है. इसलिए हमने कहा कि राजद मुस्लिमों की पार्टी है.”

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

गांधी मैदान में होगा भव्य शपथ ग्रहण

पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में गुरुवार को सम्राट चौधरी सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार होने जा रहा है. इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी रहेगी. राज्यपाल सैय्यद अता हसनैन नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे.

शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत एनडीए के कई बड़े नेता शामिल होंगे. कार्यक्रम दोपहर 12 बजे शुरू होगा. पहली बार बिहार में गांधी मैदान में इतने बड़े स्तर पर मंत्रिमंडल विस्तार समारोह आयोजित किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें: बिहार कैबिनेट विस्तार में दिख सकता है बड़ा सरप्राइज, निशांत कुमार समेत कई नए चेहरे आज लेंगे शपथ

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन