Bihar Budget 2026: केंद्रीय बजट पर भड़के तेजस्वी यादव, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की साड़ी पर क्या बोले?

Edited by Preeti Dayal
Updated:
विज्ञापन

तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष

Bihar Budget 2026: केंद्रीय बजट 2026-27 पर विपक्ष लगातार हमलावर बना है. इस बीच तेजस्वी यादव ने भी बजट पर कटाक्ष किया और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की साड़ी को लेकर तंज कसा. इसके साथ ही तेजस्वी यादव ने नीट छात्रा की मौत मामले पर भी बड़ा बयान दिया.

विज्ञापन

Bihar Budget 2026: बिहार विधानसभा का बजट सत्र सोमवार से शुरू हो गया है. पहले दिन नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने केंद्रीय बजट 2026-27, राज्यपाल के अभिभाषण और पटना में नीट छात्रा की मौत को लेकर भी जमकर कटाक्ष किया. केंद्रीय बजट से जुड़े सवाल पर तेजस्वी यादव ने कहा, सब कुछ पहले वाला ही है. नया सिर्फ यह रहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बिहार में जब चुनाव था तो मिथिला की साड़ी पहनी थी. इस बार तमिलनाडु में चुनाव है तो वहां की साड़ी पहनीं.

राज्यपाल के अभिभाषण पर क्या बोले?

तेजस्वी यादव ने इस दौरान राज्यपाल के अभिभाषण पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा, सब कुछ पुराना ही है, कुछ नया नहीं है. सरकार के अधिकारी जो लिख कर देते हैं, वही राज्यपाल पढ़ देते हैं. राज्यपाल के अभिभाषण में केवल हरियाली दिखाई गई. लेकिन सर्वे में ऐसा कुछ नहीं दिखता है. हकीकत इससे काफी दूर है. पिछले 10 सालों से यही भाषण सुन रहा हूं.

नीट छात्रा की मौत पर क्या बोले?

इसके अलावा तेजस्वी यादव ने नीट छात्रा की मौत के मामले में भी प्रतिक्रिया दी. मीडिया के सवाल पर तेजस्वी यादव ने कहा, सीबीआई से क्या ही उम्मीद की जाए. पहले भी सीबीआई कई मामले की जांच कर रही है. जैसे कि सृजन घोटाला, नवरुणा कांड, इन सब मामले में क्या नतीजा निकलकर आया. यह सब सिर्फ खानापूर्ति है. बिहार में लॉ एंड ऑर्डर पूरी तरह से फेल है.

व्हीलचेयर के सहारे सदन पहुंचे तेजस्वी

बिहार विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया गया. संभावना जताई जा रही थी कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सदन नहीं आयेंगे. लेकिन सोमवार को वे व्हीलचेयर के सहारे सदन पहुंचे. दरअसल, तेजस्वी यादव के पैर के अंगूठे का नाखून उखड़ गया था, जिसके बाद ऑपरेशन हुआ. यह जानकारी आरजेडी के ऑफिशियल एक्स अकाउंट के जरिए दी गई थी.

Also Read: Bihar Ka Mausam: बिहार में ठंड के बीच इन जिलों में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन