Bihar Budget 2026: शिक्षा बजट पर इस बार 5 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी, जानिए सरकार की योजना
शिक्षा बजट पर होगी बढ़ोतरी
Bihar Budget 2026: 3 फरवरी को बिहार विधानमंडल में बजट पेश किया जाएगा. इस बार सरकार शिक्षा के बजट में 5 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करने जा रही है. बिहार सरकार की तरफ से शिक्षा विभाग को खास तवज्जो दिया जाएगा. ऐसे में योजना भी बना ली गई है.
Bihar Budget 2026: बिहार सरकार इस बार शिक्षा विभाग को खास तवज्जो देने जा रही है. अगले महीने (फरवरी) की 3 तारीख को बिहार विधानमंडल का बजट पेश किया जाएगा. माना जा रहा है कि शिक्षा के मौजूदा बजट आकार में कम से कम तीन से पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी. सरकार ने इस साल शिक्षा पर 72, 652.44 करोड़ रुपये खर्च किए हैं, जबकि राज्य के बजट में करेंट फाइनेंशियल ईयर 2025-26 के लिए सबसे अधिक शिक्षा पर 60,964 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया था.
तय बजट से अधिक राशि करनी पड़ी खर्च
जानकारी के मुताबिक, शिक्षा विभाग की इस फाइनेंशियल ईयर में बढ़ी हुई जरूरतों को ध्यान में रखते हुए शिक्षा पर तय किए गए बजट से अधिक राशि खर्च करनी पड़ी. इसके लिए विभाग ने सरकार से करीब 11688 करोड़ रुपये एक्स्ट्रा राशि लिए, जिससे साफ जाहिर कि अगले फाइनेंशियल ईयर में शिक्षा के बजट में विशेष इजाफा होना तय है.
क्या है बिहार सरकार की पूरी योजना?
जानकारी के अनुसार, राज्य में इस साल शिक्षा के दो अलग-अलग बजट बनने जा रहे हैं. इसकी तैयारी जोरों पर है. उच्च शिक्षा के बजट में तुलनात्मक रूप में इससे भी ज्यादा बढ़ोतरी होने की संभावना है. जानकारों के अनुसार, उच्च शिक्षा में दो गुना से अधिक पहुंच सकता है. वर्तमान में शिक्षा के बजट में उच्च शिक्षा की भागीदारी करीब पांच हजार करोड़ की है. इनमें सबसे ज्यादा राशि विश्वविद्यालय कर्मियों के लिए वेतन मद में जाता है.
साथ ही कुछ नवी नियुक्तियां भी की जानी है. इसलिए उच्च शिक्षा के पिछले बजट की तुलना में काफी बजट बढ़ने की संभावना है. जहां तक स्कूली शिक्षा (शिक्षा विभाग) का सवाल है, इस बार उसमें बच्चों को तकनीकी सुविधाएं और दी जानी है, इसलिए इसके बजट में पांच प्रतिशत बढ़ा कर दिया जाना तय है. साल 2025 में शिक्षा पर कुल व्यय 72652.44 करोड़ में करीब पांच हजार उच्च शिक्षा पर खर्च हुए हैं. बाकी बजट राशि स्कूली शिक्षा पर ही खर्च हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










