Bihar Breaking News Live: सीतामढ़ी के पूर्व सांसद नवल किशोर राव का निधन
Bihar Breaking News Live: Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, क्राइम की बड़ी खबरें और मौसम के अलावा अन्य छोटी-बड़ी जानकारी से अपडेट रहने के लिए जुड़े रहें. prabhatkhabar.com के साथ
सीतामढ़ी के पूर्व सांसद नवल किशोर राव का निधन
सीतामढ़ी के पूर्व सांसद नवल किशोर राव का निधन हो गया है. इनका इलाज दिल्ली के एक अस्पताल में चल रहा था.
एटीएम कार्ड बदल उड़ाये 75 हजार रुपये
बेतिया में रुपये निकासी में मदद करने के बहाने एटीएम कार्ड बदल लिया और बाद में कार्ड से 75 हजार रुपये की निकासी कर ली. यह मामला शहर के सुप्रिया रोड स्थित एसबीआई के एटीएम में हुआ है. इस मामले में बगहा के डुमरिया निवासी राजन कुमार गिरी के आवेदन पर नगर थाना में एक प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत
बक्सर दानापुर-पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड के बक्सर स्टेशन के समीप एक अधेड़ की ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गयी. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना जीआरपी को दिया. सूचना मिलते जीआरपी मौके पर पहुंची. जहां जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
संतोष कुमार सुमन बने HAM के नए अध्यक्ष
जीतनराम मांझी ने अपने बेटे को सौंपी विरासत, संतोष कुमार सुमन होंगे हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) ने नए अध्यक्ष. स्वास्थ्य कारणों से पार्टी संरक्षक बने रहेंगे मांझी.
पटना में गांजा तस्कर गिरफ्तार
पटना में गांजा तस्करी का धंधा चलाने वाले गैंग के सरगना विष्णु को पुलिस ने किया गिरफ्तार, शास्त्रीनगर थाना पुलिस ने भारी संख्या में गांजा के पैकेट्स किए बरामद.
सोनपुर में पुलिस ने दो आरोपी को किया गिरफ्तार
सोनपुर में लूट के दौरान हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपी को किया गिरफ्तार, सोनपुर अनुमंडल के एएसपी अंजनी कुमार सिंह ने दी जानकारी, दरियापुर थाना इलाके में की थी हत्या.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए