ePaper
Live Updates

Bihar Breaking News Live: आरा में अपराधियों ने 19 वर्षीय युवक को मारी गोली, इलाज के दौरान मौत

Updated at : 05 Nov 2022 9:25 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Breaking News Live: आरा में अपराधियों ने 19 वर्षीय युवक को मारी गोली, इलाज के दौरान मौत

Bihar Breaking News LIVE: राजनीति, अपराध, शिक्षा और कॅरियर से जुड़ी हर खबर मिलेगी अपडेट. बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
9:25 PM. 5 Nov 229:25 PM. 5 Nov

आरा में अपराधियों ने 19 वर्षीय युवक को मारी गोली, इलाज के दौरान मौत

आरा में हथियारबंद अपराधियों ने 19 वर्षीय युवक को गोली मारी दी. घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि घटना गड़हनी थाना क्षेत्र के कुरकुरी गांव की है.

9:25 PM. 5 Nov 229:25 PM. 5 Nov

गया में डायन बिसाही के आरोप में महिला को जिंदा जलाया

गया में डायन बिसाही के आरोप में महिला को जिंदा जलाया. इसके बाद महिला के घर में भी आग लगा दी. जांच करने गयी पुलिस की टीम पर भी लोगों ने हमला किया.

9:25 PM. 5 Nov 229:25 PM. 5 Nov

समस्तीपुर के चिकित्सा पदाधिकारी ने झांसा देकर छात्रा से 2 वर्ष तक किया यौन शोषण

समस्तीपुर सदर अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी ने झांसा देकर छात्रा से दो वर्ष तक किया यौन शोषण, मामला दर्ज.

9:25 PM. 5 Nov 229:25 PM. 5 Nov

आरसीपी सिंह ने ललन सिंह पर बोला हमला, कहा- जमानत भी होगी जब्त

जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि इस बार ललन सिंह की जमानत भी जब्त हो जाएगी.

9:25 PM. 5 Nov 229:25 PM. 5 Nov

बगहा में कपड़ा व्यवसायी पर चाकू से हमला, पुलिस मामले की जांच में जुटी

बगहा के रामनगर में कपड़ा व्यवसायी पर चाकू से हमला हुआ है. घटना शहर के बीच भगत सिंह चौक पर दिनदहाड़े हुई है. घायल कारोबारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

9:25 PM. 5 Nov 229:25 PM. 5 Nov

बेगूसराय पुलिस ने सीएसपी संचालक से लूट में शामिल 4 बदमाश को किया गिरफ्तार

बेगूसराय पुलिस ने सीएसपी संचालक से लूट के मामले में खुलासा किया है. वारदात में शामिल चार अपराधियों को पिस्टल, कारतूस, बाइक और मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है. लूट की घटना 27 अक्टूबर को बीरपुर थाना क्षेत्र के खैय पुल के पास हुई थी.

9:25 PM. 5 Nov 229:25 PM. 5 Nov

शेरघाटी पुलिस ने वाहन जांच के दौरान 150 कार्टन विदेशी शराब किया जब्त

शेरघाटी पुलिस ने वाहन जांच के दौरान 150 कार्टन विदेशी शराब जब्त किया है. कार्रवाई में पुलिस ने दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है. तस्कर ट्रक में छुपाकर शराब ले जा रहे थे.

9:25 PM. 5 Nov 229:25 PM. 5 Nov

नीतीश कुमार ने प्रकाश पर्व के मौके पर शीतल कुंड गुरुद्वारा में मत्था टेका

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजगीर में गुरुनानक देव जी के 554 वें प्रकाश पर्व के मौके पर शीतल कुंड गुरुद्वारा में मत्था टेका.

9:25 PM. 5 Nov 229:25 PM. 5 Nov

आरा में अपह्रत स्वर्ण व्यवसायी की हत्या, शाहपुर में मिला शव

आरा में अपह्रत स्वर्ण व्यवसायी की हत्या कर दी गयी है. व्यवसायी का शव शाहपुर से बरामद किया गया है.

9:25 PM. 5 Nov 229:25 PM. 5 Nov

पटना हाईकोर्ट ने बिहार के यूनिवर्सिटी में लेटलतीफी पर लगायी फटकार

पटना हाईकोर्ट ने बिहार के यूनिवर्सिटी में लेटलतीफी पर लगायी फटकार, डिग्री देने में विलंब पर मांगा जवाब.

9:25 PM. 5 Nov 229:25 PM. 5 Nov

तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार पर लगाया आरोप, कहा- राज्य के साथ हो रहा भेदभाव

तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि अगर विशेष राज्य का दर्जा मिला तो बिहार देश के टॉप 5 राज्यों में शामिल हो जाएगा, लेकिन केंद्र सरकार बिहार के साथ भेदभाव कर रही है.

9:25 PM. 5 Nov 229:25 PM. 5 Nov

भागलपुर में ट्यूशन से लौट रही छात्रा पर मनचलों ने किया हमला

भागलपुर में ट्यूशन से लौट रही छात्रा पर मनचलों ने हमला कर दिया. बताया जा रहा है कि छात्रा के सिर पर बोतल से प्रहार किया है. स्थानीय लोगों ने छात्रा को पास के निजी क्लीनिक में भर्ती कराया. छात्रा की पहचान नाथनगर के नयाटोला मिर्जापुर निवासी कुमोद यादव के रुप में हुई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

1:24 PM. 5 Nov 221:24 PM. 5 Nov

554वें प्रकाशोत्सव में शामिल होने के लिए राजगीर पहुंचे CM नीतीश

554वें प्रकाशोत्सव में शामिल होने के लिए राजगीर पहुंचे CM नीतीश कुमार, सिख श्रद्धालुओं ने किया स्वागत.

1:24 PM. 5 Nov 221:24 PM. 5 Nov

नीतीश कुमार ने किया इंडियन बिल्डिंग्स कांग्रेस का उद्घाटन

पटना में ‘इंडियन बिल्डिंग्स कांग्रेस’ की 101वीं गवर्निंग कौंसिल मीट के उद्घाटन सीएम नीतीश कुमार ने किया है. इस मौके पर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी एवं गणमान्य अतिथिगण के साथ मौजूद रहे.

1:24 PM. 5 Nov 221:24 PM. 5 Nov

रेलवे बोर्ड के चेयरमैन पर पांच हजार रुपये का अर्थदंड

पटना हाईकोर्ट ने हाजीपुर- सुगौली रेल लाइन प्रोजेक्ट को 16 साल से पूरा नहीं करने पर दायर जनहित याचिका पर वर्चुअल सुनवाई करते हुए रेलवे बोर्ड के चेयरमैन पर पांच हजार रुपये का अर्थदंड लगाया.

1:24 PM. 5 Nov 221:24 PM. 5 Nov

किशनगंज में आईजी ने किया दारोगा को निलंबित

किशनगंज में आईजी ने किया दारोगा को निलंबित. दारोगा ने बिना साक्ष्य ही 7 लोगों को बनाया आरोपी. टाउन थाना के थाना प्रभारी रह चुके है अमर सिंह. डॉ दम्पति की जमीन हड़पने का भी आरोपी.

1:24 PM. 5 Nov 221:24 PM. 5 Nov

अब से थोड़ी देर में होगा इंडियन बिल्डिंग्स कांग्रेस का उद्घाटन

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब से थोड़ी देर में पटना में इंडियन बिल्डिंग्स कांग्रेस के सेमिनार का उद्घाटन करेंगे. दरअसल, इंडियन बिल्डिंग्स कांग्रेस की 101 वीं गवर्निंग काउंसिल मीट और टेक्निकल सेमिनार शुरू होने वाला है, जिसका उद्घाटन आज यानी शनिवार को होगा. सीएम नीतीश के हाथों इसका उद्घाटन होगा. इस कार्यक्रम में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी मौजूद रहेंगे. 

1:24 PM. 5 Nov 221:24 PM. 5 Nov

उच्च शिक्षा विभाग की विभा कुमारी के घर छापेमारी

हाजीपुर. पटना सचिवालय में शिक्षा विभाग के डिप्टी डायरेक्टर के कार्यालय में पदस्थापित विभा कुमार के पैतृक आवास पर आर्थिक अपराध इकाई की छापेमारी. वैशाली थाना के धर्मपुर गांव के अलावा मुजफ्फरपुर और पटना सहित तीन ठिकानों पर चल रही छापेमारी.

1:24 PM. 5 Nov 221:24 PM. 5 Nov

तारिक अनवर का दावा, गुजरात में बनेगी कांग्रेस की सरकार

पटना. देश के दो प्रदेश गुजरात और हिमाचल में होने वाले विधासभा चुनाव को लेकर तमाम पार्टियां तैयारी में जुटी हैं और जीत के दावे भी कर रही हैं. इस बीच पटना पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तारिक अनवर ने पत्रकारों से बात करते हुए दावा किया कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की ही जीत होगी. उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की क्या हालत है, वह सभी लोग देख रहे हैं, वहां कांग्रेस पूरी तरह से मजबूत है और इस बार कांग्रेस की ही सरकार बनेगी.

1:24 PM. 5 Nov 221:24 PM. 5 Nov

कुढ़नी विधानसभा सीट पर उप चुनाव की तारीख का एलान

भारतीय निर्वाचन आयोग ने देश के अलग-अलग राज्यों में खाली हुई लोकसभा और विधान सभा की सीटों के लिए चुनाव की तारीख का एलान कर दिया है. इन सीटों पर 5 दिसंबर को मतदान होगा और 8 दिसंबर को मतगणना होगी. इसमें बिहार की कुढ़नी विधानसभा सीट भी शामिल है. इस सीट पर भी अब उपचुनाव होगा.

Bihar Breaking News Live: आरा में अपराधियों ने 19 वर्षीय युवक को मारी गोली, इलाज के दौरान मौत
1:24 PM. 5 Nov 221:24 PM. 5 Nov

महुआ विधायक को जान से मारने की मिली धमकी 

सत्ताधारी दल के विधायक मुकेश रौशन को जान से मारने की धमकी दी गयी है. विधायक ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी है. पुलिस उन नंबरों को खंगाल रही है जिनसे विधायक मुकेश रौशन को धमकाया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. डॉ मुकेश रौशन वैशाली जिले के महुआ विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं.

1:24 PM. 5 Nov 221:24 PM. 5 Nov

गोपालगंज में चुनाव बाद हिंसा, RJD और BJP के समर्थक भिड़े, 4 घायल

गोपालगंज विधानसभा उपचुनाव के बाद हिंसा की घटना हुई है. यहां बीजेपी और आरजेडी के समर्थकों के बीच भिड़ंत हुई है. इस वारदात में 4 लोगों के घायल होने की खबर है. खबर के अनुसार उचकागांव थाने के कवहीं गांव में दोनों दल के समर्थक आपस में भिड़ गए. दोनों पक्षों से कुल 4 लोग जख्मी बताए जा रहे हैं. इन घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया है.

9:24 AM. 5 Nov 229:24 AM. 5 Nov

समस्तीपुर में बड़ा हादसा, दुकान में घुसी कार, तीन की मौत

समस्तीपुर में भीषण सड़क हादसा की खबर है. यहां सड़क किनारे स्थित एक चाय दुकान में बेकाबू कार घुस गई. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और छह लोग जख्मी हो गए हैं. यह घटना जिले के सरायरंजन के तिसवारा पाठशाला चौक की है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola