Live Updates

Bihar Breaking News Live: आइबी अलर्ट के बाद बिहार के सात जिलों में चौकसी बढ़ी

Updated:
विज्ञापन

Bihar Breaking News Live : नक्सलियों के खिलाफ हाल में चलाये गये सघन ऑपरेशन के कारण कई बड़े नक्सली नेता गिरफ्तार हुए हैं. इनके गढ़ समझे जाने वाले इलाकों में हुई जोरदार कार्रवाई के कारण इनके कई ठिकाने ध्वस्त किये गये. इसे लेकर आइबी ने अलर्ट जारी किया है. बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

विज्ञापन

आइबी अलर्ट के बाद  बिहार के सात जिलों में चौकसी बढ़ी

पटना. नक्सलियों के खिलाफ हाल में चलाये गये सघन ऑपरेशन के कारण कई बड़े नक्सली नेता गिरफ्तार हुए हैं. इनके गढ़ समझे जाने वाले इलाकों में हुई जोरदार कार्रवाई के कारण इनके कई ठिकाने ध्वस्त किये गये. इसे लेकर आइबी ने अलर्ट जारी किया है. इसके बाद राज्य के गया, औरंगाबाद, नवादा, जमुई, कैमूर, बांका, मुंगेर और पश्चिम चंपारण जिलों में चौकसी बढ़ा दी गयी है. हालांकि आइबी का यह अलर्ट देश के सभी 70 नक्सल प्रभावित जिलों के लिए जारी किया गया है, जिसमें 25 जिले अति संवेदनशील जिले हैं. इसमें आठ जिले झारखंड के हैं और कुछ जिलों की सीमा बिहार से सीधे जुड़ी हुई है.

दो लोगों को कुचला

बेगूसराय- चावल लदे ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो लोगों को कुचला, हादसे में महिला की मौके पर मौत और एक व्यक्ति घायल, छौराही थाना क्षेत्र के दौलतपुर मालीपुर पथ पर हुआ हादसा

मुंबई की फ्लाइट से दरभंगा पहुंची अभिनेत्री रवीना टंडन

दरभंगा. बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री रवीना टंडन बुधवार को मुंबई की फ्लाइट से दरभंगा एयरपोर्ट पहुंची. विमान दोपहर 2.50 बजे रन- वे पर लैंड किया. टर्मिनल पर पहुंचने के बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी के डायरेक्टर मनीष कुमार ने पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया. बताया गया कि करीब 10 मिनट तक वो वहां रुकी. इस दौरान टर्मिनल पर यात्री उनका झलक पाने को उत्सुक दिखे. हालांकि, कोरोना प्रोटोकॉल को अपनाते हुए अभिनेत्री मॉक्स पहन रखी थी. इसलिये अधिकतर लोग उनको पहचान नहीं सके. कल एक कार्यक्रम में होना है शामिल.

राजस्व कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से निंलबित

जिला पदाधिकारी चन्द्रशेखर सिंह बुधवार को पटना सदर अंचल कार्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे. डीएम ने लोगों से फीडबैक लिया तथा कार्य में लापरवाही के आरोप में एक राजस्व कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से निंलबित कर दिया.

24 घंटे के अंदर भरें रजिस्ट्रार के खाली पड़े पद : हाइकोर्ट

पटना हाईकोर्ट ने बिहार फार्मेसी कॉउंसिल के रजिस्ट्रार के खाली पड़े पद को 24 घंटा के अंदर भरने का दिया आदेश, कोर्ट ने अगली सुनवाई में काउंसिल के अध्यक्ष को कोर्ट में किया तलब

अभियुक्त मछु मांझी हुआ गिरफ्तार

वैशाली- 16 साल से फरार चल रहे हत्याकांड का अभियुक्त मछु मांझी हुआ गिरफ्तार, जन्दाहा के खोपी गांव से पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola