Live Updates

Bihar Breaking : अरवल के एसडीपीओ का एक माह का वेतन रोकने का विशेष कोर्ट का आदेश

Updated:
विज्ञापन

Bihar Breaking News: बिहार की ताजा और ब्रेकिंग न्यूज से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com

विज्ञापन

वैशाली पुलिस ने 12 किलो गांजा किया जब्त

वैशाली पुलिस ने 12 किलो गांजा, लोडेड पिस्टल और गोली के साथ 65 हजार रुपये जब्त किया. 4 आरोपी गिरफ्तार हुए, औरंगाबाद, रोहतास और वैशाली में सक्रिय कोढ़ा गैंग के हैं सभी सदस्य.

तीन लाख रुपए की लूट

मधुबनी- बैंक ग्राहक से तीन लाख रुपए की लूट. बासोपट्टी थाना क्षेत्र में उन गांव रोड पर लूटपाट.

अरवल के एसडीपीओ का एक माह का वेतन रोकने का विशेष कोर्ट का आदेश

पटना .निगरानी के विशेष जज मनीष द्विवेदी की अदालत द्वारा अरवल के एसडीपीओ के एक माह के वेतन को तत्काल रोक लगाने का आदेश अरवल के एसपी को दिया गया है. न्यायालय में लंबित अग्रिम जमानत याचिका आवेदन अर थाना के कांड संख्या 315/2021 से संबंधित है. जिसमें कोर्ट ने 25 अक्तूबर 2021 को केस डायरी की मांग की थी. उक्त मामले का अनुसंधानकर्ता अरवल एसडीपीओ द्वारा किया जा रहा है. इस मामले में केस डायरी नहीं भेजे जाने के बाद दो दिसंबर 2021 को कोर्ट द्वारा स्मार पत्र भी जारी किया गया. इसके साथ ही कारण बताओ नोटिस भी कोर्ट ने जारी किया. लेकिन फिर भी केस डायरी कोर्ट में नहीं भेजी गयी. इसके बाद कोर्ट ने एसडीपीओ के एक माह का वेतन रोकने संबंधी आदेश जारी कर दिया.

स्वर्ण आभूषण सहित लाखों की चोरी

मधुबनी में एक ही रात 4 घरों में स्वर्ण आभूषण सहित लाखों की चोरी, हरलाखी थाना क्षेत्र के महादेव पट्टी में चोरी की वारदात.

शराब के साथ चार कारोबारी गिरफ्तार

मधुबनी पुलिस ने शराब के साथ चार कारोबारी को किया गिरफ्तार, पंडोल थाना क्षेत्र में कार्रवाई

बाइक से गिरी महिला की मौत

मधुबनी- लौकहा इलाके में लूट के दौरान बाइक से गिरी महिला की मौत, लुटेरों ने बाइक सवार महिला से छीना था रुपए से भरा बैग, डीएमसीएच में चल रहा था उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola