विधानसभा में मंत्री की गाड़ी रोकने के मामले में अपर मुख्य सचिव ने दी दलील
Bihar Breaking News LIVE: बिहार की छोटी-बड़ी खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ
शराब लदी वाहन को पकड़ने में रानीगंज पुलिस वैन मारी पलटी थानाध्यक्ष हुए चोटिल
रानीगंज थानाध्यक्ष कौशल कुमार को बुधवार की रात्रि लगभग एक बजे गुप्त सूचना मिली कि एक पिकअप वैन संख्या जे.एच 01ए एक्स 4241जिस पर शराब लोड है रानीगंज होकर गुजरेगी .सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सहित पुलिस बल थाना क्षेत्र के छतियौना के समीप शराब से लदी पिकअप वैन को पकड़ने के लिए पूर्व से तैनात थे ,जैसे ही पिकअप छतियौना के समीप पहुंचा तो पुलिस रोकना चाहा लेकिन वाहन चालक वाहन को लेकर भागने लगा .जिसके बाद रानीगंज पुलिस शराब लदी गाड़ी का पीछा किया . पीछा करने के क्रम में पुलिस वैन उक्त वाहन से हाँसा कहार टोला के समीप आगे हुई जिसके बाद उस वाहन के द्वारा पुलिस वाहन में धक्का मार दिया .जिससे पुलिस वाहन के साथ साथ पिकअप भी पलटी मार दिया जिसमें पुलिस वाहन गहरी खाई में जा गिरी और शराब लदी वाहन भी दूसरी दिशा में पलटी मारकर गड्ढा में गिर गई . पुलिस वाहन पर सवार थानाध्यक्ष कौशल कुमार गंभीर रूप से चोटिल हो गए जबकि अन्य पुलिसकर्मी को भी इस सड़क दुर्घटना में चोटें आई है तो वही शराब लदी वाहन के चालक अंधेरे व पुलिस बल के गाड़ी में फंसे होने का लाभ उठाकर भागने में सफल रहा .
विधानसभा में मंत्री की गाड़ी रोकने के मामले में अपर मुख्य सचिव ने दी दलील
विधानसभा के अंदर आज भाजपा कोटे से मंत्री जिवेश मिश्रा ने प्रशासन को निशाने पर लिया. उन्होंने आरोप लगाया कि विधानसभा के गेट पर उनकी गाड़ी रोककर पटना एसएसपी की गाड़ी को आगे कराया गया. जिसके बाद अब गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव और डीजीपी ने बयान दिया है कि ये जानबूझकर नहीं किया गया होगा. अनजाने में अगर ऐसी गलती हुई है तो इसकी जांच होगी. फूटेज देखा जाएगा.
8 लीटर महुआ शराब के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार
मुंगेर- टेटियाबंबर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के आराजी तिलकारी गांव में छापेमारी अभियान के दौरान एक महिला तस्कर को 8 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. महिला तस्कर की पहचान प्रमिला देवी के रूप में हुई. टेटिया बंबर थाना अध्यक्ष अभयकांत चंदा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी के दौरान महिला शराब तस्कर के पास से 8 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया. गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद न्यायालय के हिरासत में भेज दिया गया.
कोरोनावायरस के नये वेरिएंट को लेकर बिहार में अलर्ट
कोरोनावायरस के नये वेरिएंट को लेकर बिहार में अलर्ट है. एयरपोर्ट पर यात्रियों के लिए खास नियम बनाये गये हैं. वहीं रेलवे स्टेशन पर भी जांच बढ़ाने के निर्देश दिये गये हैं
राजद विधायक भाई वीरेंद्र और बीजेपी विधायक संजय सरावगी में सुलह
राजद विधायक भाई वीरेंद्र और बीजेपी विधायक संजय सरावगी के बीच हुए विवाद को विधानसभा अध्यक्ष की पहल पर सुलझा लिया गया. नेता विरोधी दल तेजस्वी यादव और उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद की मौजूदगी में दोनों विधायकों ने गिले-शिकवे दूर किये.
‘जवाद‘ चक्रवाती तूफान की वजह से शुक्रवार को पटना से खुलने वाली एर्णाकुलम एक्सप्रेस कैंसिल
पटना से शुक्रवार को खुलने वाली एर्णाकुलम एक्सप्रेस को कैंसिल कर दिया गया है. यह ट्रेन अब कल नहीं चलेगी. अचानक इस ट्रेन के कैंसिल होने से पैसेंजर्स को काफी परेशानी होगी. लेकिन, रेलवे का कहना है कि हमने यह कदम पैसेंजर्स की सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए ही उठाया है. दरअसल, ‘जवाद‘ नाम का एक नया चक्रवाती तूफान आया है. इस समुद्री तूफान का असर ओड़िसा और आंध्र प्रदेश में काफी बड़े स्तर पर पड़ रहा है. इसको ध्यान में रखते हुए रेलवे ने इन दो राज्यों से गुजरने वाली कुल 7 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया है. इसमें पटना और धनबाद से चलने वाली ट्रेनें भी शामिल हैं. बाकी 5 ट्रेनें पूर्व मध्य रेलवे के स्टेशनों से होकर गुजरती हैं. इसमें भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस भी शामिल है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए