Live Updates

Bihar Breaking News: दारोगा परीक्षा पास अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, हाईकोर्ट ने लगाया स्टे

Updated:
विज्ञापन

Bihar Breaking News LIVE: बिहार की तमाम छोटी बड़ी खबरें और ब्रेकिंग न्यूज के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com

विज्ञापन

बिहार में दारोगा समेत 2446 पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को झटका, हाईकोर्ट ने ज्वाइनिंग पर लगाई रोक

2446 दारोगा परीक्षा के रिजल्ट के खिलाफ कुछ अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट में केस किया था. शिकायतर्काओं का पक्ष अधिवक्ता रितिका रानी ने हाईकोर्ट में लड़ा. उन्होनें कहा कि सुधीर कुमार गुप्ता समेत 268 अभ्यर्थियों ने यह शिकायत की है कि उन्होंने एग्जाम में कट ऑफ स्कोर से अधिक नंबर के प्रश्न सही हल किये हैं. वहीं आयोग ने जब 1 अगस्त 2021 को अपने वेबसाइट पर स्कोरकार्ड अपलोड किया तो पाया गया कि करीब 236 कंडिडेट के नंबर कट ऑफ से अधिक हैं लेकिन उनका चयन नहीं हुआ.अधिवक्ता रितिका रानी ने बताया कि इस मामले को लेकर हाईकोर्ट की शरण ली गई. आज बुधवार को सुनवाई के दौरान अदालत ने इस पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए स्टे लगा दिया है. उन्होंने बताया कि अब अभी किसी भी अभ्यर्थी को ज्वाइनिंग लेटर नहीं दिया जाएगा. बहाली की प्रक्रिया रोक दी जाएगी. आयोग को अदालत में कई अनसुलझे सवालों के जवाब देने होंगे.

2446 दारोगा परीक्षा में हाईकोर्ट का स्टे

दारोगा परीक्षा पास अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. हाईकोर्ट में कुछ अभ्यर्थियों ने परीक्षा के रिजल्ट को लेकर चैलेंज किया था. आज हाईकोर्ट ने स्टे लगा दिया है. जिसके बाद अब अदालत की सुनवाई तक ज्वाइनिंग नहीं दी जाएगी.

मुजफ्फरपुर आई हॉस्पिटल कांड: मानवाधिकार आयोग का मुख्य सचिव को नोटिस

मुजफ्फरपुर के एक अस्पताल में मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराने गये 65 लोगों के आंखों की रोशनी चली गयी. बुधवार तक कुल 15 लोगों की आंखें निकाली गयी है. इस मामले पर मानवाधिकार आयोग ने भी हस्तक्षेप किया है. बिहार मानवाधिकार आयोग के वकील एस के झा ने याचिका दायर की थी. जिसके बाद इस मामले में बिहार के मुख्य सचिव को नोटिस जारी किया गया है. NHRC ने मुख्य सचिव से चार हफ्ते में जवाब मांगा है.

बस के अंदर तहखाना बनाकर रांची से लाया जा रहा था शराब

पटना के संपतचक बाईपास में आकर जब एक बस लगी तो उसके अंदर से कुछ सामान निकाले जा रहे थे. उत्पाद विभाग की टीम भी वहीं मौजूद थी. टीम के अधिकारियों को कुछ शंका हुई तो वो चेकिंग के लिए गये. जब सामान की तलाशी ली गई तो उसमें शराब के बोतल भरे हुए थे. जिसके बाद बस को जब्त कर लिया गया. पूरे बस की तलाशी ली गई.

पुलिसकर्मियों को बनाया बंधक

छपरा में नगर थाना क्षेत्र के तेलपा मोहल्ले में लोगों ने पुलिसकर्मियों को बंधक बना लिया. बालू माफियाओं से सांठ गांठ के आरोप में दो पुलिसकर्मियों को बंधक बना लिया. वहीं दो अन्य पुलिसकर्मियों को खदेड़ दिया. काफी देर के बाद दोनों को छुड़वाया जा सका.

बिहार विधानसभा के बाहर मिले शराब की बोतल मामले में केस दर्ज

बिहार विधानसभा के बाहर मिले शराब की बोतल मामले में कार्रवाई शुरू हो गयी है. सचिवालय थाना में थानाध्यक्ष के बयान पर केस दर्ज किया गया है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola