Live Updates

Bihar Breaking News Live: मैट्रिक परीक्षा में फेल होने पर छात्रा ने की आत्महत्या, फांसी लगाकर दे दी जान

Updated:
विज्ञापन

Bihar Breaking News Live: बिहार के राजनीति गलियारे की हलचलों, पटना समेत सूबे की तमाम जिलों से क्राइम की खबरें और अन्य लेटेस्ट अपडेट के लिए जुड़े रहें prabhatkhabar.com के साथ

विज्ञापन

बाबू वीर कुंवर सिंह के वंशज रोहित सिंह की मौत का मामला

भोजपुर के जगदीशपुर में बाबू वीर कुंवर सिंह के वंशज रोहित सिंह उर्फ बबलू सिंह की मौत के मामले में सीआइटी टीम को एसपी विनय तिवारी ने सस्पेंड कर दिया है.

मैट्रिक परीक्षा में फेल होने पर छात्रा ने की आत्महत्या

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद बेगूसराय की एक छात्रा को अपने फेल होने की जानकारी मिली तो उसने दुखी होकर खुद की जिंदगी ही समाप्त कर ली. कमरे में फंदे से लटका हुआ छात्रा का शव बरामद हुआ है. हालांकि मौत के वजह की अभी जांच होगी.

मुजफ्फरपुर में चमकी-बुखार की दस्तक

गर्मी शुरू होते ही एइएस के संभावित मरीज मिलने शुरू हो गए हैं. गुरुवार को मुजफ्फरपुर में इस सीजन में एइएस से संभावित पहला मरीज मिला, लेकिन पीएचसी की लापरवाही से बच्चे का सही तरीके से इलाज नहीं हो पाया. जबकि जिला प्रशासन लगातार स्वास्थ्य विभाग और संबंधित विभागों से समन्वय कर एइएस के इलाज में कोई कमी न हो, इसकी तैयारी में जुटा हुआ है.

बिहार के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी के पास संपत्ति

बिहार के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी के पास नकद के रुप में केवल 32 हजार 850 रुपये हैं. उनके पीपीएफ में 10 लाख 67 हजार रुपये जमा हैं. उनके पास वाहन के रुप में 800 ऑल्टो कार है जो 2013 मॉडल का है. सीवान के बहुआरा गांव में उनके पास एक बिगहा के करीब जमीन है. इस जमीन का बंटवारा नहीं हुआ है. पटना के बेली रोड में जगत अमरावती अपार्टमेंट में उनका एक फ्लैट भी है.

बिहार सरकार के अधिकारियों और कर्मचारियों के संपत्ति का ब्योरा जारी

बिहार सरकार के अधिकारियों और कर्मचारियों के संपत्ति का ब्योरा गुरुवार को जारी किया गया है. कई अफसरों के पास महानगरों में जमीन, फ्लैट वगैरह है. जबकि कई अधिकारी कर्ज में भी डूबे हुए हैं. प्रदेश के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी मारुति 800 रखते हैं जबकि उनके पास नकद 32 हजार रुपये ही है.

जयनगर-जनकपुर के बीच कल से चलेगी ट्रेन

जयनगर-जनकपुर धाम-कुर्था के बीच दो अप्रैल से ट्रेन चलेगी. पीएम नरेन्द्र मोदी व नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउवा हैदराबाद हाउस, नयी दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इसका उद्घाटन करेंगे. पूमरे के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी ने बताया कि इस रेल खंड पर ट्रेन के चलने से भारत से नेपाल के जनकपुरधाम जानेवाले तीर्थयात्रियों को काफी सुविधा होगी.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola