ePaper
Live Updates

Bihar Board 10th Result 2020 LIVE Updates : छात्रों को करना होगा और इंतजार, रिजल्ट आने में हो सकती है देर

Updated at : 08 Apr 2020 1:58 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Board 10th Result 2020 LIVE Updates : छात्रों को करना होगा और इंतजार, रिजल्ट आने में हो सकती है देर

Bihar Board BSEB 10th Result 2020 LIVE Updates बिहार बोर्ड ने आधिकारिक रूप से वेबसाइट पर 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है. बच्चों को अब 10वीं के परिणाम का बेसब्री से इंतजार है. बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboard.ac.in, biharboardonline.bihar.gov.in और biharboardonline.com में परिणाम जारी किये जाएंगे. हालांकि, आधिकारिक रूप से इसकी घोषणा अभी नहीं की गयी है. आप हमारे साथ बने रहें हम आपाके इससे संबंधित पल-पल का अपडेट देते रहेंगे....

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
1:58 PM. 8 Apr 201:58 PM. 8 Apr

बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा 2020 का रिजल्ट आने लग सकता है थोड़ा समय

बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा 2020 का रिजल्ट आने में अभी थोड़ा समय लग सकता है. इसकी वजह देशभर में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण 14 अप्रैल तक लागू किया गया लॉकडाउन है. अभी 10वीं की कॉपियों का मूल्यांकन का काम भी पूरा नहीं हुआ है. वहीं कई राज्य लॉकडाउन बढ़ाने के पक्ष में है. अगर लॉकडाउन बिहार में भी बढ़ाया जाएगा तो इसका असर 10वीं परिक्षा रिजल्ट पर पड़ सकता है. क्योकि अभी कॉपियों का मूल्यांकन करने में समय लग सकता है. लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने पर 10वीं का रिजल्ट मई के पहले सप्ताह घोषित किया जा सकता है.

11:43 AM. 8 Apr 2011:43 AM. 8 Apr

लॉकडाउन हटने के बाद जल्द आयेगा दसवीं का रिजल्ट

बिहार बोर्ड दसवीं 2020 का रिजल्ट जल्द ही आने की संभावना है. सिर्फ 25 प्रतिशत और उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करना है. लॉकडाउन हटने के बाद दसवीं का रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा. बता दें कि कॉपियों का मूल्यांकन 25 मार्च तक खत्म किया जाना था और अप्रैल के पहले सप्ताह में रिजल्ट निकलने की संभावना थी. पिछले साल 31 मार्च को 10वीं और 12वीं के रिजल्‍ट एक साथ जारी किए गए थे. इस वर्ष 12वीं के रिजल्‍ट पहले जारी कर दिए गए थे तथा 10वीं के रिजल्‍ट इस माह जारी होंगे.

9:27 AM. 8 Apr 209:27 AM. 8 Apr

इन वेबसाइटों पर आप देख सकते है अपना रिजल्ट

9:27 AM. 8 Apr 209:27 AM. 8 Apr

बिहार बोर्ड मैट्रिक 2020 रिजल्ट अप्रैल के अंतिम सप्ताह में जारी किया जा सकता है. पिछले वर्ष परिणाम इन वेबसाइटों biharboard.ac.in, biharboardonline.in, bsebresult.com, और biharboardonline.bihar.gov.in, biharboardonline.com पर जारी किये गए थे. इस बार भी BSEB 10th Result 2020 के परिणाम इन्ही वेबसाइट पर जारी किये जा सकते हैं. बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2020 के बारे में और अधिक जानकारी के लिए आप हमारा यह पेज पूरा पढ़ सकते हैं.

9:27 AM. 8 Apr 209:27 AM. 8 Apr

25 प्रतिशत उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करना अभी बाकी

बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा 2020 का रिजल्ट जल्द ही आने वाला है. मिली जानकारी के अनुसार बिहार बोर्ड की तरफ से कक्षा 10वीं परीक्षा 2020 का रिजल्ट कोरोना वायरस के चलते हुए लॉकडाउन की अवधि समाप्त किए जाने के बाद जारी किया जा सकता है. लॉकडाउन की अवधि समाप्त होने के बाद बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा 2020 के बची हुई उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम शुरू किया जाएगा. 25 प्रतिशत और उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करना अभी बाकी है. इसके बाद जल्द ही रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा.

12:58 PM. 7 Apr 2012:58 PM. 7 Apr

12वीं में नेहा कुमारी ने किया था टॉप 

इस साल 12वीं बिहार बोर्ड में पहले स्थान पर नेहा कुमारी रहीं जो साइंस स्ट्रीम से हैं. इन्होंने 500 में से 476 अंक हासिल किए. इनको 95.2% अंक मिले हैं. वहीं दूसरे स्थान पर कौसर फतमा और सुधांशु नारायण चौथरी रही थी

12:58 PM. 7 Apr 2012:58 PM. 7 Apr

बोर्ड ने किये थें कुछ बदलाव 

बिहार बोर्ड के 10वीं का रिजल्ट अप्रैल के अंतिम सप्ताह में आने की उम्मीद है. गौरतलब है कि इस वर्ष के बाद से, बिहार बोर्ड ने विषय पैटर्न, अतिरिक्त विषय की संख्या में वृद्धि और पासिंग फ़ार्मुलों में परिवर्तन सहित कुछ बदलाव किये थे, जिससे पास होने की प्रतिशत में बढ़ोत्तरी की उम्मीद है.

12:58 PM. 7 Apr 2012:58 PM. 7 Apr

यहां देख सकते है अपना रिजल्ट

Bihar Board Matric result 2020: बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट जारी होने के बाद अब बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2020 ( BSEB Bihar Board 10th Result or BSEB Bihar Board Matric result 2020) का इंतजार है. बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboard.ac.in, biharboardonline.bihar.gov.in और biharboardonline.com में परिणाम जारी किये जाएंगे.

12:58 PM. 7 Apr 2012:58 PM. 7 Apr

अभी तक 75 प्रतिशत कांपियां जांच ली गई हैं

अधिकारियों की मानें तो 14 अप्रैल तक बिहार बोर्ड की 10वीं का परिणाम जारी नहीं किया जाएगा. हालांकि, अभी तक 75 प्रतिशत कांपियों का मुल्यांकन हो चुका है. लॉकडाउन के बाद बाकी कांपियां भी जांच ली जाएंगी.

8:46 AM. 7 Apr 208:46 AM. 7 Apr

रिजल्ट आने में इस कारण से हो रही देरी 

पिछले वर्ष बिहार बोर्ड 10वीं के रिजल्‍ट 31 मार्च 2019 को जारी किया गया था. हालांकि, इस वर्ष बोर्ड ने 12वीं के रिजल्‍ट पहले ही जारी कर दिए थे मगर 10वीं की परीक्षा की कॉपियां चेकिंग की प्रक्रिया बीच में रोक दिए जाने के कारण रिजल्‍ट जारी होने में देरी हो रही है.

8:46 AM. 7 Apr 208:46 AM. 7 Apr

वर्ष 2019 में कब आया था बिहार बोर्ड का परिणाम

पिछले वर्ष 31 मार्च को 2019 को ही बिहार बोर्ड की 10वीं और 12वीं का परिणाम जारी कर दिया गया था. इस वर्ष लॉकडाउन के वजह से हो रही देरी.

8:46 AM. 7 Apr 208:46 AM. 7 Apr

एसएमएस करके भी देख सकते हैं रिजल्ट

कॉपियों का मूल्यांकन रोकने के पिछे कोरोना का एकाएक बिहार में महामारी का रूप लेना है. आपको बता दें कि आप एसएमएस के जरीये भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं. इसके लिए आपको सबसे पहले मैसेज लिखने वाले ऑप्शन में जाना होगा, फिर BSEB<रोलनंबर> लिखकर 56263 पर भेजना होगा. बिहार बोर्ड की ओर से रिर्टन मैसेज आएगा जिसमें आपका रिजल्ट होगा.

8:46 AM. 7 Apr 208:46 AM. 7 Apr

इन तीन स्टेप से देखें अपना 10वीं का परिणाम

रिजल्ट देखने के लिए आपको बिहार बोर्ड के ऑफिसीयल वेबसाइट पर जाना होगा. सबसे पहले आपको biharboard.online पर जाना होगा. होम पेज में रिजल्ट पर क्लिक करना होगा. इसके बाद एक नया पेज खुलेगा. जहां आपके आपका रजिस्ट्रेशन नंबर मांगा जाएगा. नंबर डाल कर सब्मिट कर दें आपका परिणाम दिख जाएगा.

8:46 AM. 7 Apr 208:46 AM. 7 Apr

बिहार बोर्ड द्वारा पूर्व में जारी परीक्षा डेटशीट के अनुसार, 10 वीं बोर्ड परीक्षा फरवरी 2020 में ही आयोजित की गई थी. बिहार 10 वीं परीक्षा 17 फरवरी से शुरू हुई और 24 फरवरी तक जारी रही. परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की गई थी. सुबह के सत्र में 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक और दोपहर की पाली 1.45 बजे से शाम 4.30 बजे तक आयोजित की गई. बोर्ड परीक्षाओं के पूरा होने के बाद, BSEB ने मैट्रिक के छात्रों के लिए मूल्यांकन प्रक्रिया भी शुरू की, जो वर्तमान में अग्रिम चरणों में पूरा हो रहा है. इसलिये संभावना है कि बिहार 10 वीं परिणाम को अप्रैल के अंतिम सप्ताह में जारी होने की उम्मीद की जा रही है.

6:05 PM. 6 Apr 206:05 PM. 6 Apr

अब 10वीं के परिणाम का बेसब्री से इंतजार

बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboard.ac.in, biharboardonline.bihar.gov.in और biharboardonline.com में परिणाम जारी किये जाएंगे.

12:46 PM. 6 Apr 2012:46 PM. 6 Apr

इस बार 12वीं में पास हुए कुल 80.44 प्रतिशत छात्र 

कुल 80.44 प्रतिशत विद्यार्थी कला, विज्ञान और वाणिज्य विभाग में पास हुए है. यह प्रतिशत पिछले वर्ष पास होने वाले की प्रतिशत से यह ज्यादा है. पिछले वर्ष 79.76 बच्चें ही पास हुए थे.

12:46 PM. 6 Apr 2012:46 PM. 6 Apr

इस साल 12वीं बिहार बोर्ड में ये रहे टॉपर

इस साल 12वीं बिहार बोर्ड में पहले स्थान पर नेहा कुमारी रहीं जो साइंस स्ट्रीम से हैं. इन्होंने 500 में से 476 अंक हासिल किए. इनको 95.2% अंक मिले हैं. वहीं दूसरे स्थान पर कौसर फतमा और सुधांशु नारायण चौथरी रही थी. जिन्हें 500 में से 476 अंक मिले. ये दोनों कॉमर्स स्ट्रीम से हैं. इसके बाद साक्षी कुमार आर्ट्स स्ट्रीम से है जिन्होंने 500 में से 474 अंक लाए. जिनका 94.2% प्रतिशत मार्क्स रहा.

12:58 PM. 7 Apr 2012:58 PM. 7 Apr

इन वेबसाइटों पर आप देख सकते है अपना रिजल्ट

बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboard.ac.in, biharboardonline.in, bsebresult.com, biharboardonline.bihar.gov.in और biharboardonline.com पर आप अपना 10वीं का परिणाम चेक कर सकते है.

12:46 PM. 6 Apr 2012:46 PM. 6 Apr

इस बार परीक्षा में 15 लाख 29 हजार 393 बच्चे हुए थें शामिल

कोरोना वायरस के मद्देनजर देश भर में लगे लॉकडाउन खुलने के बाद कुछ ही दिनों बाद बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट जारी कर देगा. इस साल बिहार में 10वीं की परीक्षा 17 फरवरी से शुरू होकर 24 फरवरी तक आयोजित हुई जिसमें 15 लाख 29 हजार 393 बच्चे शामिल हुए थे.

12:46 PM. 6 Apr 2012:46 PM. 6 Apr

बिहार बोर्ड की 10वीं परीक्षा में इस बार लड़कियों का आंकड़ा करीब आधा रहा. 15 लाख छात्रों में 7 लाख 83 हजार 34 लड़कियों ने परीक्षा दी. राज्य के 1368 परीक्षा केंद्रों में बिहार मैट्रिक परीक्षा का आयोजन कराया गया था.

12:46 PM. 6 Apr 2012:46 PM. 6 Apr

बता दें कि खबरों के अनुसार के ब‍िहार बोर्ड ने 10वीं की अभी 50 फीसदी कॉप‍ियों की ही जांच हो चुकी है. 14 अप्रैल को लॉकडाउन समाप्‍त होने के बाद इसके मूल्‍यांकन का कार्य दोबारा शुरू उम्मीद है. बता दें क‍ि ब‍िहार बोर्ड ने कक्षा 12वीं के पर‍िणाम की घोषणा 24 मार्च 2020 को कर दी थी. प‍िछले साल बोर्ड ने 30 मार्च 2019 को कक्षा 12वीं के पर‍िणाम की घोषणा की थी.

8:51 AM. 6 Apr 208:51 AM. 6 Apr

बिहार बोर्ड के 10वीं का रिजल्ट जल्द ही आने वाला है. बिहार बोर्ड के इंटरमीडिएट का परिणाम 24 मार्च 2020 को घोषित किया गया था, और अब जो छात्र बीएसबी 10वीं की परीक्षा दिये हैं, उन्हें मैट्रिक परीक्षा परिणाम का बेसब्री से इंतजार है. उम्मीद है कि बीएसईबी कक्षा 10 के परिणाम 2020 जल्द ही घोषित किए जाएंगे. बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड के सूत्र के अनुसार, यह बताया गया है कि बोर्ड अप्रैल के अंतिम सप्ताह में बिहार बोर्ड की कक्षा 10 के परिणाम की घोषणा कर सकता है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Rajat Kumar

लेखक के बारे में

By Rajat Kumar

Media Person. Five years of experience working in digital media doing videos and writing content. Love to do ground reporting.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola