Bihar Bandh Live: राजद के नेतृत्व में विपक्ष का आज बिहार बंद, सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी, जानें हर जिले का अपडेट…
Bihar Bandh Live, Bihar Live News, Tejashwi Yadav, RJD, Bihar Bandh News, Bihar Bandh latest News: महागठबंधन ने आज शुक्रवार को बिहार बंद का आह्वान किया है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि पुलिस की दमनकारी नीति और राज्य सरकार की निरंकुशता के खिलाफ महागठबंधन के सभी दल 26 मार्च को बिहार बंद कर रहे हैं. जिसके बाद सुबह से ही आरजेडी के समर्थक सड़कों पर दिख रहे हैं. कई जगहों पर सड़कों को बंद कर दिया गया है. वैशाली में हाजीपुर-मुजफ्फरपुर मार्ग पर बंद समर्थक ने जाम किया. लेकिन कई जगहों पर इस बंद का असर नहीं दिख रहा. राजधानी पटना की कई मुख्य मार्गों पर वाहनों का परिचालन आम दिनों के तरह ही देखा जा रहा है.
इन जिलों में दिखा बंदी का असर
भागलपुर, मुजफ्फरपुर, बक्सर, वैशाली, जहानाबाद, गया, बेगूसराय, नालंदा, पूर्णिया सहित सभी जिलों में राजद और भाकपा माले के कार्यकर्ता बंद को सफल बनाने में जुटे हैं. ज्यादातर जगहों पर बंद समर्थक आवश्यक सेवा में शामिल वाहनों को रास्ता दिखे, हालांकि कहीं-कहीं जोर-जबर्दस्ती की शिकायत भी मिली.
सड़क पर आगजनी कर बिहार बंद का समर्थन किया
बिहार की राजधानी पटना में बिहार बंद को लेकर समर्थक सड़क पर उतर गए. सड़क पर आगजनी कर बिहार बंद का समर्थन किया. सड़कों पर वाहनों की लंबी कतार लग गई है. उधर, नीतीश कुमार के खिलाफ राजद कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की. वहीं, जहानाबाद शहर में प्रवेश करने वाले सभी सड़कों को सुबह 4 बजे से ही जाम कर दिया. सुबह 4 बजे से पहले ही राजद के कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए थे.
माले कार्यकर्ताओं ने रोकी ट्रेन और सड़क पर किया प्रदर्शन
राज्य में महागठबंधन के आह्वान पर बिहार बंद का असर दिखा. माले कार्यकर्ताओं ने कई जगहों पर ट्रेनों को भी रोका गया. विपक्ष नेताओं ने हर जिले में सड़कों पर जमकर प्रदर्शन भी किया. वहीं, तीनों कृषि कानूनों एवं निजीकरण के खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चा के संयुक्त आह्वान पर भारत बंद के भी समर्थन में अखिल भारतीय किसान महासभा, ऐक्टू व किसान-मजदूर संगठन से जुड़े कार्यकर्ता सड़क पर उतरे.
राजधानी के डाकबंगला चौराहे पर बैठे विपक्ष के कार्यकर्ता
आज भारत बंद है. बिहार में सुबह से ही इसका असर देखने को मिल रहा है. राजधानी के डाकबंगला चौराहे को दोपहर 12 बजे के करीब भाकपा (माले) के कार्यकर्ताओं ने पूरी तरह से घेर लिया है. बड़ी संख्या में यहां पुलिस बल भी तैनात है. राजद और माले के कई कार्यकर्ता डाकबंगला चौराहे के आस-पास जमीन पर बैठ गए हैं.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए