PM Modi के स्वागत को पटना सजधज कर तैयार, गांधी मैदान में होगा कैबिनेट विस्तार, 26 स्क्रीन पर दिखेगा लाइव समारोह

Published by :Keshav Suman Singh
Published at :07 May 2026 11:53 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar Babinet Expansion 2026

Bihar Babinet Expansion 2026

Bihar Babinet Expansion 2026 : आज बिहार सरकार के कैबिनेट विस्तार है. जिसे बीजेपी जश्न के रूप में मना रही है. पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन कैबिनेट विस्‍तर में शामिल हो रहे हैं. जिसे लेकर पटना को दुल्‍हन की तरह सजा दिया गया है. जानिए क्‍या किए गए हैं इंतेजाम.

विज्ञापन

Bihar Babinet Expansion 2026 : पटना आज पूरी तरह राजनीतिक उत्सव के रंग में रंगा हुआ नजर आ रहा है. राजधानी की सड़कें सज धजकर तैयार हो चुकीं हैं. चौक-चौराहों पर स्वागत द्वार तैयार किए गए हैं. और हर तरफ सिर्फ एक ही चर्चा है, बिहार में बीजेपी शासित सरकार के कैबिनेट विस्तार की. BJP इसे सिर्फ शपथ ग्रहण समारोह नहीं, बल्कि अपनी ऐतिहासिक राजनीतिक उपलब्धि के जश्न के रूप में पेश कर रही है. वहीं, दूसरी तरफ West Bengal फतह का जोश भी दिखाई दे रहा है.

हाई प्रोफाइल हुआ मंत्रिमंडल विस्‍तार

गांधी मैदान में होने वाले इस भव्य कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शामिल होंगे. लंबे इंतजार के बाद बिहार में बीजेपी की अगुवाई वाली सरकार बनने के बाद यह पहला बड़ा शक्ति प्रदर्शन माना जा रहा है. इसी वजह से पूरे आयोजन को हाई प्रोफाइल बनाया गया है.

दुल्‍हन की तरह सजा पटना

बीजेपी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री Narendra Modi और गृहमंत्री अमित शाह स्वागत में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं. और ऐसा हो भी क्‍यों न बिहार में पहली बार बीजेपी सत्‍ता में बड़े भाई की भूमिका में आई है. वहीं, इस बार खुशी का ‘डबल डोज’ भी है. बंगाल चुनाव में भी बीजेपी ने पूर्ण बहुमत हासिल किया है. जिसका श्रेय PM Narendra Modi और अमित शाह को जाता है. ऐसे में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पटना को दुल्हन की तरह सजा दिया है.

एयरपोर्ट से गांधी मैदान तक जबरदस्‍त स्‍वागत की तैयारी

पीएम मोदी के स्‍वागत की तैयारी में Patna Airport से Gandhi maidan तक विशेष तैयारियां की गई हैं. पीएम मोदी एयरपोर्ट से निकलने के बाद रोड शो करेंगे. रोड शो के रूट पर सुरक्षा के जबरदस्‍त इंतजाम किए गए हैं. जगह-जगह पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भीड़ जुटने की संभावना है. इस भीड़ को भी मैनेज करने का प्रबंध किया गया है. बीजेपी पीएम मोदी के इस रोड शो को जनता के आशीर्वाद और समर्थन के प्रदर्शन के तौर पर पेश कर रही है.

तकनीक के जरिए समारोह होगा खास

इस बार तकनीक के जरिए भी समारोह को खास बनाने की कोशिश की गई है. पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से शहर के 26 प्रमुख स्थानों पर बड़ी एलईडी स्क्रीन और वेरिएबल मैसेज डिस्प्ले बोर्ड लगाए गए हैं. इन स्क्रीन पर गांधी मैदान में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह का सीधा प्रसारण किया जाएगा, ताकि आम लोग भी इस आयोजन का हिस्सा बन सकें.

यहां से देखे सकेंगे लाइव प्रसारण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आयकर गोलंबर, पटना जू, अटल पथ, जेपी गंगा पथ और गांधी मैदान समेत शहर के प्रमुख इलाकों में लाइव स्क्रीनिंग की व्यवस्था की गई है. इसका मकसद सिर्फ कार्यक्रम दिखाना नहीं, बल्कि पूरे शहर को इस राजनीतिक आयोजन से जोड़ना है. बीजेपी इस कार्यक्रम और समारोह को सत्ता परिवर्तन से ज्यादा जनउत्सव के रूप में पेश करना चाहती है.

गांधी मैदान भी मोदी के लिए हुआ रेडी

बुधवार को हुई तेज बारिश ने जरूर प्रशासन की तैयारियों की परीक्षा ले ली थी. गांधी मैदान में पानी भर गया था, लेकिन रातभर सुपर सकर मशीनों और विशेष टीमों की मदद से पानी निकाला गया. प्रशासन ने दावा किया है कि समारोह के लिए अब सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. राजनीतिक जानकारों की नजर सिर्फ भव्‍य कार्यक्रम सिर्फ शपथ ग्रहण पर नहीं है, बल्कि वह संदेश भी है जो बीजेपी जनता के बीच पेश करना चाहती है. अब जनता और राजनीतिक जानकारों की निगाह उनके उस संदेश पर टिकी हैं जो बीजेपी इस कार्यक्रम के जरिए देना चाहती है.




Also read : सम्राट कैबिनेट में शामिल होने वाले मंत्रियों की आ गई लिस्ट, यहां देखिए

विज्ञापन
Keshav Suman Singh

लेखक के बारे में

By Keshav Suman Singh

बिहार-झारखंड और दिल्ली के जाने-पहचाने पत्रकारों में से एक हैं। तीनों विधाओं (प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और वेब) में शानदार काम का करीब डेढ़ दशक से ज्‍यादा का अनुभव है। वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में बतौर डिजिटल हेड बिहार की भूमिका निभा रहे हैं। इससे पहले केशव नवभारतटाइम्‍स.कॉम बतौर असिसटेंट न्‍यूज एडिटर (बिहार/झारखंड), रिपब्लिक टीवी में बिहार-झारखंड बतौर हिंदी ब्यूरो पटना रहे। केशव पॉलिटिकल के अलावा बाढ़, दंगे, लाठीचार्ज और कठिन परिस्थितियों में शानदार टीवी प्रेजेंस के लिए जाने जाते हैं। जनसत्ता और दैनिक जागरण दिल्ली में कई पेज के इंचार्ज की भूमिका निभाई। झारखंड में आदिवासी और पर्यावरण रिपोर्टिंग से पहचान बनाई। केशव ने करियर की शुरुआत NDTV पटना से की थी।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन