Bihar Election 2020: सात अगस्त को सीएम नीतीश करेंगे वर्चुअल रैली

Updated at : 05 Jul 2020 6:06 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar Election 2020: सात अगस्त को सीएम नीतीश करेंगे वर्चुअल रैली

Bihar Election 2020 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार सात अगस्त को वर्चुअल रैली करेंगे. इसकी सफलता के लिए 18 जुलाई से 31 जुलाई के बीच पार्टी विधानसभा वार वर्चुअल सम्मेलन करेगी.

विज्ञापन

पटना : विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार सात अगस्त को वर्चुअल रैली करेंगे. इसकी सफलता के लिए 18 जुलाई से 31 जुलाई के बीच पार्टी विधानसभा वार वर्चुअल सम्मेलन करेगी. सम्मेलन के मुख्य वक्ता सांसद आरसीपी सिंह होंगे. इसके पहले सात जुलाई से विभिन्न प्रकोष्ठों की शुरू हो रही वर्चुअल बैठकों को भी राष्ट्रीय महासचिव सह राज्यसभा में पार्टी संसदीय दल के नेता आरसीपी सिंह संबोधित करेंगे.

इसका मकसद संगठन को मजबूत करना और सात अगस्त को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की वर्चुअल रैली में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ना है. इस संबंध में शनिवार को पार्टी के सभी क्षेत्रीय प्रभारियों की बैठक प्रदेश कार्यालय में हुई. बैठक में यह भी निर्णय किया गया कि 18 जुलाई से 31 जुलाई के बीच विधानसभावार वर्चुअल सम्मेलन किया जायेगा. इसके लिए चार टीमें बनायी गयी हैं जिनमें एक टीम का रामचंद्र प्रसाद सिंह, दूसरी टीम का बशिष्ठ नारायण सिंह, तीसरी टीम का बिजेंद्र प्रसाद यादव तथा चौथी टीम का राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह नेतृत्व करेंगे.

प्रत्येक टीम प्रत्येक दिन छह विधानसभा क्षेत्र के नेताओं को संबोधित करेंगे. प्रत्येक दिन सुबह नौ बजे से शुरू होकर कार्यक्रम शाम सात बजे तक चलाया जायेगा. सात जुलाई को छात्र जदयू, आठ जुलाई को अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ, नौ जुलाई को महिला प्रकोष्ठ, 10 जुलाई को महादलित प्रकोष्ठ, 11 जुलाई को युवा जदयू, 12 जुलाई को व्यावसायिक प्रकोष्ठ, 13 जुलाई को किसान प्रकोष्ठ और 14 एवं 15 जुलाई को पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों के साथ वर्चुअल बैठक की जायेगी. इसमें मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) सह सांसद रामचन्द्र प्रसाद सिंह होंगे. 16 जुलाई को वे पार्टी के सभी क्षेत्रीय प्रभारी, जिलाध्यक्ष, जिला संगठन प्रभारी, प्रदेश एवं जिला पार्टी द्वारा नामित विधानसभा प्रभारी तथा प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्षों के साथ वर्चुअल बैठक करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन