ePaper

बिहार के आरा में तनिष्क शोरूम लूट की पूरी कहानी, ग्राहक बनकर आए बदमाशों ने 25 मिनट में लूटे 25 करोड़ के गहने

Updated at : 11 Mar 2025 6:35 AM (IST)
विज्ञापन
tanishq show room loot in arrah

आरा में तनिष्क शोरूम में लूट

Tanishq Showroom Loot: आरा में तनिष्क शोरूम के अंदर 6 बदमाशों ने 25 मिनट के अंदर जमकर तांडव मचाया और 25 करोड़ के गहने लेकर भाग गए.

विज्ञापन

Arrah Tanishq Showroom Loot: बिहार के आरा में तनिष्क शोरूम में भीषण डकैती हुई. शहर के सबसे व्यस्त शीशमहल चौक इलाके में यह लूट सोमवार को हुई. दिनदहाड़े हुई इस लूट ने पुलिस महकमे को भी हिला दिया. आधा दर्जन बदमाश ग्राहक बनकर शोरूम में घुसे और फिर सभी स्टाफ को बंधक बनाकर शोरूम के अंदर जमकर तांडव मचाया. 25 मिनट तक ये बदमाश बेखौफ होकर लूटपाट करते रहे और 25 करोड़ के जेवरात के अलावा नकदी भी लूटकर ले गए. हालांकि पुलिस ने कुछ ही घंटों के अंदर एनकाउंटर करके दो बदमाशों को धर दबोचा.

शोरूम खुलने से लेकर डकैती तक की कहानी

सोमवार को सुबह के 10 बज रहे थे जब तनिष्क शोरूम रोज की तरह खुला. 10:15 बजे सफाई हो रही थी. ठीक 5 मिनट बाद 10:20 बजे दो अपराधी शोरूम में घुसे. दस मिनट के अंदर बांकि के 4 अपराधी भी अंदर पहुंच गए. उसके बाद गार्ड को गन प्वाइंट पर लिया. जबतक शोरूम के स्टाफ कुछ समझ पाते इन बदमाशों ने सबको एक तरफ किया और बंधक बना लिया. अपराधियों ने लूटपाट शुरू कर दी. ये बदमाश अंदर पिस्तौल लहराते रहे.

पुलिस की टीम और एसपी पहुंचे

लूटपाट के बाद बदमाश 10:45 बजे फरार हुए तो पुलिस को सूचना मिली. 10:55 बजे नगर पुलिस शोरूम पहुंची. 11:23 बजे एसपी भी शोरूम पहुंचे. पूरी घटना CCTV में कैद हो गयी. जिसका फुटेज भी पुलिस ने देखा. पहले दो अपराधी शादी के लिए गहने खरीदने के नाम पर शोरूम में घुसे थे.

पुलिस ने हर चौक-चौराहे पर की नाकेबंदी

इधर, दिनदहाड़े हुई इस भीषण डकैती से आरा से लेकर पटना तक हिल गया. हर तरफ सनसनी मच गयी. पुलिस महकमा एक्टिव हुआ. पुलिस ने लुटेरों का पीछा करना शुरू कर दिया. शहर के सभी चौक-चौराहों पर नाकेबंदी कर दी गयी. अपराधियों को पकड़ने के लिए एसआइटी गठित की गयी.

एनकाउंटर में दो अपराधियों को लगी गोली

पुलिस ने CCTV के आधार पर अपराधियों को चिन्हित किया. छापेमारी चल ही रही थी कि अचानक बड़हरा थाना के बबुरा छोटी पुल के पास अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. जिसके बाद पुलिस ने भी आत्मरक्षा के लिए फायरिंग की और दो अपराधियों के पैर में पुलिस की गोली लगी. दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया. लूटे गए तीन में से दो झोला आभूषण बरामद किया गया.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन