भगवान ऋषभदेव पर बनेगी भव्य फिल्म, अयोध्या में पटकथा को लेकर हुई अहम बैठक, जैन संस्कृति को मिलेगा वैश्विक मंच

Updated:
विज्ञापन
Bhagwan Rishabhdev Film Project

भगवान ऋषभदेव पर भव्य फिल्म की पटकथा को लेकर अयोध्या में अहम बैठक

Bhagwan Rishabhdev Film Project: भगवान ऋषभदेव पर आधारित भव्य फिल्म की पटकथा को लेकर अयोध्या में अहम बैठक हुई. फिल्म को जैन सिद्धांतों और ऐतिहासिक तथ्यों के आधार पर तैयार किया जाएगा.

विज्ञापन

पटना से सुबोध कुमार नंदन की रिपोर्ट
Bhagwan Rishabhdev Film Project: जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव (आदिनाथ) के जीवन, दर्शन और मानव सभ्यता में उनके योगदान पर आधारित एक भव्य फिल्म के निर्माण को लेकर अयोध्या में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई.

जैन सिद्धांतों के आधार पर तैयार होगी फिल्म

बैठक में फिल्म के निर्माता-निर्देशक आर. जैन, पटना के एसोसिएट प्रोड्यूसर एम.पी. जैन तथा डॉ. गीता जैन सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे. यह बैठक गणिनी प्रमुख आर्यिका रत्न ज्ञानमती माताजी, आर्यिका रत्न चंदनामती माताजी और स्वामी कर्मयोगी पीठाधीश रविन्द्रकीर्ति जी महाराज के सान्निध्य में आयोजित हुई, जिसमें पटकथा और प्रस्तुति पर विस्तृत चर्चा की गई.

ऐतिहासिक और शास्त्रीय प्रमाणों पर आधारित होगी फिल्म

बैठक में निर्णय लिया गया कि फिल्म पूरी तरह जैन आगम, शास्त्रीय प्रमाण और ऐतिहासिक तथ्यों के आधार पर तैयार की जाएगी. इसके साथ ही जैन धर्म के प्रमुख तीर्थ स्थलों पर फिल्मांकन की योजना पर भी विचार किया गया.

भगवान ऋषभदेव

अयोध्या में बनेगा आधुनिक थिएटर हॉल

अयोध्या दिगम्बर जैन तीर्थ क्षेत्र के प्रबंधक-निदेशक जीवनलाल जी ने बताया कि तीर्थ क्षेत्र में आधुनिक थिएटर हॉल का निर्माण किया जा रहा है. यहां भगवान ऋषभदेव, पंचकल्याणक और गणिनी प्रमुख ज्ञानमती माताजी के जीवन पर आधारित वृत्तचित्रों का प्रदर्शन किया जाएगा.

जैन संस्कृति को मिलेगा वैश्विक मंच

बैठक में उपस्थित संतों और पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि यह फिल्म जैन संस्कृति, दर्शन और भगवान ऋषभदेव के संदेश को आधुनिक माध्यम से पूरी दुनिया तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.

ALSO READ: पटना में कोचिंग के गेट पर लगेगा सुरक्षा का QR कोड, छात्र-अभिभावक भी कर सकेंगे जांच

विज्ञापन
करुणा तिवारी

लेखक के बारे में

By करुणा तिवारी

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.

वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन