भागलपुर, पटना, मुंगेर, सहरसा, दरभंगा, कटिहार व पूर्णिया की टीम ने जीते मैच

Updated at : 27 Nov 2024 10:54 PM (IST)
विज्ञापन
भागलपुर, पटना, मुंगेर, सहरसा, दरभंगा, कटिहार व पूर्णिया की टीम ने जीते मैच

भागलपुर. जिला बैडमिंटन संघ के बैनर तले इंडोर स्टेडियम में चार दिनों तक चलने वाले हंड्रेड सीनियर स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप बुधवार से शुरू हो गया.

विज्ञापन

भागलपुर. जिला बैडमिंटन संघ के बैनर तले इंडोर स्टेडियम में चार दिनों तक चलने वाले हंड्रेड सीनियर स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप बुधवार से शुरू हो गया. प्रतियोगिता में भागलपुर के अलावा मुंगेर, पटना, सहरसा, औरंगाबाद, दरभंगा, रोहतास, मोतिहारी, कटिहार, पूर्णिया, वैशाली आदि की टीम ने भाग लिया. पहले दिन 24 से अधिक मैच खेले गये. एकल वर्ग में मुंगेर के अनमोल ने खगड़िया के सर्वेस कुमार को हराया. मुंगेर के कुणाल आनंद ने पटना के अक्षर को पराजित किया. पटना के आदित्य रंजन ने मोतिहारी के कुंदन कुमार सिंह को, सहरसा के अनिमेष सिंह ने कटिहार के आशियान विश्वास को, पटना के गोपाल कुमार ने मधुबनी के सौरभ मिश्रा को, औरंगाबाद के अमन राज ने मुजफ्फरपुर के रौनक कुंवर को, पटना के कार्तिक ने समस्तीपुर के ऋषभ राज को पराजित किया. पटना के मानस शर्मा ने नालंदा के मनीष कुमार को, दरभंगा के मजिद नवी ने मोतहिारी के कुमार अक्षत सिंह को, रोहतास के आयुष कुमार ने मंगेर के रोहित कर्ण को, पटना के रणवीर सिंह ने वैशाली के ऋतिक आनंद को, कटिहार के रुपक कुमार ने सिवान के मनीष को, पूर्णिया के गर्व शारदा ने औरंगाबाद के ज्ञिनादी कुमार को, भागलपुर के रवि रमण ने पटना के आमिर सोहेल को पराजित कर अगले राउंड में प्रवेश किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन