ePaper

BH Series: बस दो दिन का वक्त, कर दें टैक्स जमा, वर्ना हर दिन लगेगा जुर्माना

Updated at : 30 Mar 2025 11:33 AM (IST)
विज्ञापन
demand number plate

most demand number plate design

BH Series: पटना में बीएच सीरीज के वाहन मालिकों के लिए अलर्ट जारी किया गया है. अब 1 अप्रैल से टैक्स जमा नहीं करने पर प्रतिदिन 100 रुपये जुर्माना लगेगा.

विज्ञापन

BH Series: पटना. बिहार में bh सीरीज की नंबर प्लेट इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए अब दो दिन बचा है. दो दिनों में अगर टैक्स जमा नहीं हुआ तो एक अप्रैल से इस सीरीज के वाहन मालिक को हर दिन 100 रुपया जुर्माना देना होगा. इसको लेकर नया आदेश जारी किया गया है. पटना में BH सीरीज के वाहन मालिकों को अभी 70% छूट का लाभ उठाने को मिल रहा है. रविवार और सोमवार को जिला परिवहन कार्यालय खुला रहेगा. वर्तमान समय में 2300 बीएच नंबर वाले वाहनों में से कई ने अभी तक टैक्स जमा नहीं किया है.

रविवार को खुला है कार्यालय

जिला परिवहन पदाधिकारी उपेंद्र कुमार पाल ने बताया कि BH सीरीज के वाहन मालिकों के पास अभी भी दो दिनों का समय है. वह ऑफलाइन या ऑनलाइन किसी भी तरह से टैक्स जमा कर सकते हैं. इसी कारण रविवार और सोमवार को जिला परिवहन कार्यालय को खुला रखा गया है. पटना जिले में 2300 बीएच नंबर का निबंधन कराए हैं. अभी भी बड़ी संख्या में बीएच सीरीज वाले टैक्स जमा नहीं किए हैं. पहले दो वर्ष का टैक्स जमा करने की व्यवस्था थी, अब एक साथ 14 वर्ष के लिए टैक्स जमा करना है.

लोगों ने टैक्स जमा करने की अपील

परिवहन विभाग 31 मार्च तक डिफाल्टरों को 70 प्रतिशत का छूट दे रहा है. अब इसका लाभ लेने के लिए दो दिनों का समय बचा हुआ है. जिला परिहन कार्यालय बंदी के बाद भी रविवार और सोमवार को खुला रहेगा. टैक्स डिफाल्टर 31 मार्च तक राशि जमा कर 70 प्रतिशत की छूट ले सकते हैं. एक अप्रैल से 100 प्रतिशत राशि जमा करना पड़ जाएगा. जिला परिवहन पदाधिकारी उपेंद्र कुमार पाल ने बताया कि इस योजना का लाभ उठाएं. इस तरह की योजना पुन: नहीं मिल पाएगी.

Also Read: बिहार की 4 नदियों पर बनेंगे 12 नए पुल, इन शहरों से लोग अब तीन घंटे में पहुंचेंगे पटना

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन