Bank Strike: भागलपुर में बैंक कर्मियों की हड़ताल, बोले- मांग पूरी नहीं हुई तो लंबी लड़ाई के लिए तैयार

Updated:
विज्ञापन
भागलपुर में बैंक कर्मियों की हड़ताल

Bank Strike: भागलपुर में बैंकों में ताला जड़ दिया गया है. बैंक कर्मी धरना प्रदर्शन कर रहे हैं. जिले से जुड़े एक वीडियो में देखा गया कि बैंक कर्मी अपनी मांगों को लेकर डटे हुए हैं. साथ ही उनका कहना है कि अगर मांग पूरी नहीं हुई तो वे लंबी लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं.

विज्ञापन

Bank Strike: बैंक हड़ताल का असर बिहार के भागलपुर जिले में भी देखने के लिए मिला. जिले में यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर बैंक कर्मी हड़ताल पर हैं. इस हड़ताल का एक मात्र मुद्दा यह है कि ‘5-डे वर्क वीक’ यानी हफ्ते में 5 दिन काम, 2 दिन आराम. देश भर में इस मांग को लेकर हड़ताल किया जा रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

आश्वासन के बावजूद नियम लागू नहीं

इस मुद्दे पर इंडियन बैंक एसोसिएशन की सहमति और वित्तीय सेवा विभाग डीएफएस के आश्वासन के बावजूद यह पांच दिवसीय सप्ताह बैंकों में लागू नहीं हो पा रहा है. बहुत सारे फाइनेंशियल इंस्टीच्यूट में पांच दिवसीय सप्ताह लागू है लेकिन सहमति बनने के बाद भी बैंकिंग सेक्टर में लागू नहीं किया जा रहा है.

प्रदर्शन कर रहे कर्मियों ने क्या कहा?

हड़ताल का असर भागलपुर में भी देखा गया. जिले से जुड़े एक वीडियो में देखा गया कि बैंकों में ताला लगा है और धरना प्रदर्शन जारी है. एसोसिएशन के पदाधिकारी अरविंद राम और संजय लाठ ने बताया कि अगर इसके बावजूद भारत सरकार हमारी मांगों को नहीं मानेगी तो हम आगे एक लंबी लड़ाई में जाने के लिए बाध्य होंगे.

Also Read: Bihar Ka Mausam: बिहार में 28, 29 और 30 जनवरी को ठंड का डबल टॉर्चर, झमाझम बारिश और घने कुहासे का अलर्ट

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन