Patna News: बिहार के इस लोजपा नेता पर हमला, गाड़ी में लगाई आग, हिरासत में लिया गया आरोपी

लोजपा नेता पर हमला
Patna News: पटना के कृष्णापुरी थाना क्षेत्र में लोजपा नेता श्रवण अग्रवाल पर हमला हुआ है. उन्होंने आरोप लगाया है कि उनकी स्कॉर्पियो गाड़ी में आग लगाकर उन्हें मारने की कोशिश की गई.
Patna News: पटना के कृष्णापुरी थाना क्षेत्र में लोजपा नेता श्रवण अग्रवाल पर हमला हुआ है. उन्होंने आरोप लगाया है कि उनकी स्कॉर्पियो गाड़ी में आग लगाकर उन्हें मारने की कोशिश की गई. पुलिस ने ई-रिक्शा चालक रिजवान को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है. रिजवान ने अपनी ओर से आरोप लगाया है कि नेता जी ने उनकी ई-रिक्शा क्षतिग्रस्त कर दी और उसके साथ मारपीट की. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
Also Read: इस साल बिहार सरकार देगी 12 लाख लोगों को नौकरी, गांधी मैदान से राज्यपाल का बड़ा ऐलान
नेता जी ने आरोपी को बुरी तरह से पीटा
श्रवण अग्रवाल ने बताया कि उनके ऊपर फायरिंग की गई है और उनकी गाड़ी में आग लगाकर उन्हें मारने की कोशिश की गई है. उन्होंने आरोप लगाया है कि इसमें अपराधी किस्म के लोग भी शामिल थे. वहीं आरोपी ई-रिक्शा चालक रिजवान ने बताया कि वह बोरिंग रोड से सामान लेकर राजापुल की ओर जा रहा था. जब नेता जी की गाड़ी ने उसकी ई-रिक्शा को सटा दिया. इसके बाद नेता जी और उनके साथियों ने उसे बुरी तरह से पीटा और उसकी गाड़ी क्षतिग्रस्त कर दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




