स्वास्थ्य सेवा में उत्कृष्ट योगदान, डॉ कुमार राजेश रंजन और डॉ अमृता को मिला आरोग्य एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2026
आरोग्य एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2026
Arogya Excellence Awards 2026: स्वास्थ्य सेवाओं में उल्लेखनीय योगदान के लिए वरिष्ठ यूरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार राजेश रंजन और डॉ. अमृता को आरोग्य एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2026 से सम्मानित किया गया है. पटना में आयोजित समारोह में दोनों डॉक्टरों को मरीज-केंद्रित उपचार, आधुनिक चिकित्सा तकनीकों और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया.
Arogya Excellence Awards 2026: वरिष्ठ यूरोलॉजिस्ट एवं सत्यदेव सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक डॉ. कुमार राजेश रंजन एवं निदेशक डॉ. अमृता को स्वास्थ्य क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘आरोग्य एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2026’ से सम्मानित किया गया. होटल चाणक्य, पटना में आयोजित समारोह में बिहार विधानसभा के अध्यक्ष (स्पीकर) डॉ. प्रेम कुमार, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार एवं लघु जल संसाधन मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने उन्हें सम्मान प्रदान किया.
एक मीडिया संस्थान की ओर से आयोजित समारोह में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले चिकित्सकों को सम्मानित किया गया. डॉ. राजेश एवं डॉ. अमृता को मरीजों के प्रति समर्पण, चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए यह सम्मान दिया गया. कार्यक्रम के दौरान राज्य के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने डॉक्टर दंपति को बधाई देते हुए उनके चिकित्सा कार्यों की सराहना की.
सम्मान मिलने पर डॉ. राजेश ने कहा कि इस तरह का सम्मान उन्हें मरीजों की और बेहतर सेवा के लिए प्रेरित करता है. वहीं डॉ. अमृता ने इसे पूरी चिकित्सा टीम के सामूहिक प्रयास का परिणाम बताया.
गौरतलब है कि डॉ. राजेश रंजन एवं डॉ. अमृता ने चिकित्सा के क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों और मरीज-केंद्रित उपचार को बढ़ावा देकर स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा दी है. उनकी सेवाओं से बिहार के साथ-साथ झारखंड, नेपाल और पूर्वोत्तर भारत के मरीज भी लाभान्वित हो रहे हैं.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए