ePaper

बूथ बदले जाने से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Updated at : 05 Nov 2024 1:03 AM (IST)
विज्ञापन
बूथ बदले जाने से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

मसौढ़ी प्रखंड के नदौल पैक्स के मतदान केंद्र को बदले जाने के नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को अनुमंडल कार्यालय पर प्रदर्शन किया

विज्ञापन

मसौढ़ी . मसौढ़ी प्रखंड के नदौल पैक्स के मतदान केंद्र को बदले जाने के नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को अनुमंडल कार्यालय पर प्रदर्शन किया और मतदान केंद्र पूर्ववत रखे जाने की मांग की. इधर एसडीओ ने इसके लिए उन्हें बीडीओ के पास जाने की सलाह दी. प्रदर्शन में शामिल ग्रामीणों का कहना था कि पूर्व में एनएच-83 से सटे नदौल स्थित ब्रजलाल प्रसाद उच्च विद्यालय में पैक्स का मतदान केंद्र होता था और वह पंचायत के केंद्र में था. इसलिए मतदाताओं को वहां जाकर मतदान करने में भी सुविधा थी. उनका आरोप था कि इस बार दो मतदान केंद्र वहां से हटा कर जमालपुर कर दिया गया है जिससे मतदान प्रभावित होने की आशंका है. उन्होंने कहा कि इसके पूर्व उन्होंने मतदान केंद्र बदले जाने के खिलाफ नदौल में भी पिछले दिनों विरोध प्रदर्शन किया था. एसडीओ अमित कुमार पटेल ने बताया कि पैक्स चुनाव का निर्वाची पदाधिकारी होने के नाते मतदान केंद्र में बदलाव करने का अधिकार बीडीओ को है. उन्होंने बताया कि ग्रामीणों द्वारा इसके खिलाफ दिए गए परिवाद पत्र को बीडीओ को भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन