फिल्म प्रतियोगिता में किलकारी के अमित का चयन

Updated:
विज्ञापन

. भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के 55वें संस्करण में ‘क्रिएटिव माइंड्स ऑफ टुमॉरो’ (सीएमओटी) की वार्षिक कौशल और प्रतिभा प्रतियोगिता में किलकारी के अमित राज का चयन हुआ है

विज्ञापन

पटना . भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के 55वें संस्करण में ‘क्रिएटिव माइंड्स ऑफ टुमॉरो’ (सीएमओटी) की वार्षिक कौशल और प्रतिभा प्रतियोगिता में किलकारी के अमित राज का चयन हुआ है. यह पहल सूचना और प्रसारण मंत्रालय और राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम द्वारा 2021 में शुरू की गयी थी, जिसका उद्देश्य युवाओं को फिल्म निर्माण के क्षेत्र में अपना टैलेंट प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करना है. अमित राज की रचनात्मक यात्रा किलकारी में नाटक विधा से शुरू हुई. वे अब तक 50 से अधिक थिएटर नाटकों, 10 से अधिक कठपुतली शो और 16 से अधिक लघु फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं. 50 से अधिक वीडियो संपादित किये हैं. अमित ने विभिन्न फिल्म फेस्टिवल्स में भाग लिया है और कई पुरस्कार भी जीते हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन