कैंपस : मगध महिला कॉलेज में 25 मई को आयोजित होगा एलुमिनाइ मीट
मगध महिला कॉलेज में 25 मई को एलुमिनाइ मीट का आयोजन किया जायेगा. ऐसे में इसमें भाग लेने वाली इच्छुक पूर्ववर्ती छात्राएं अपना रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में कर सकती हैं.
संवाददाता, पटना मगध महिला कॉलेज में 25 मई को एलुमिनाइ मीट का आयोजन किया जायेगा. ऐसे में इसमें भाग लेने वाली इच्छुक पूर्ववर्ती छात्राएं अपना रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में कर सकती हैं. ऑनलाइन मोड के लिए छात्राओं को कॉलेज की वेबसाइट पर जाकर एलुमनी कॉर्नर नाम से बने आइकन पर क्लिक करना होगा. इसे क्लिक करते ही रजिस्ट्रेशन का लिंक मिलेगा. इसमें छात्राएं खुद को लाइफटाइम मेंबरशिप के लिए रजिस्टर कर सकती हैं. रजिस्ट्रेशन फीस 500 रुपये देने होंगे. जो छात्राएं ऑफलाइन मोड में रजिस्ट्रेशन कराना चाहती हैं, वे कॉलेज के ऑफिस काउंटर से कर सकती है. इसके साथ ही एलुमिनाइ मीट के दिन भी ऑन स्पॉट छात्राएं अपना रजिस्ट्रेशन कर सकेंगी. प्राचार्या प्रो नमिता कुमारी ने कहा कि इस बार एलुमिनाइ मीट 25 मई को इसलिए रखी गयी है, क्योंकि इस वक्त स्कूल में समर वेकेशन हो गया है. ऐसे में कई पूर्ववर्ती छात्राएं इसका हिस्सा बन सकेंगी जो हाउस वाइफ हैं. उम्मीद है कि इस बार भी पिछली बार की तरह 200 से ज्यादा छात्राएं आयेंगी. वहीं सांस्कृतिक आयोजन में एकल और समूह में नृृत्य, गायन और कई तरह के फन गेम्स होंगे. इसी दिन कॉलेज का सोविनियर का भी विमोचन किया जायेगा. पटना विवि के वीसी प्रो केसी सिन्हा इस अवसर पर मौजूद रहेंगे.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए