Bhojpuri Video : अक्षरा सिंह ने सोशल मीडिया पर किया अपने प्यार का इजहार, फैंस ने भी दिया जवाब

सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर अक्षरा सिंह ने अपना नया वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अक्षरा ने अपनी मांग में लंबा स सिंदूर लगाया हुआ है. अक्षरा सिंह ने ऑरेंज कलर के स्वेट्शर्ट में एक रील बनाया है.
भोजपुरी सिनेमा की फेमस और बोल्ड हीरोइन अक्षरा सिंह अपने बेहतर अभिनय और गायकी के लिए जानी जाती हैं. सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली अक्षरा अकसर विवादों की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं. प्रतिदिन अक्षरा सिंह अपने फैंस के लिए कोई न कोई तस्वीर या वीडियो शेयर करती रहती हैं. इसी क्रम में अभिनेत्री ने एक नया वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में वो अपने प्यार का इजहार करते हुए नजर आ रही हैं.
सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर अक्षरा सिंह ने अपना नया वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अक्षरा ने अपनी मांग में लंबा स सिंदूर लगाया हुआ है. अक्षरा सिंह ने ऑरेंज कलर के स्वेट्शर्ट में एक रील बनाया है. इस रील में वो प्रपोज करते हुए कहती हैं कि ‘करते हैं हम भी तुमसे प्यार’. अक्षरा सिंह ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि “प्यार तो आपसे करते हैं, दिन रात काम भी करते हैं. जस्ट पैक्ड अप एण्ड बैक टू होटल”
https://www.instagram.com/reel/CkMPZQbBDLl/
अक्षरा सिंह के इस वीडियो को लोगों का खूब प्यार मिल रहा है. एक्ट्रेस के छाने वाले उनके इस वीडियो पर जमकर कमेन्ट और लीक कर रहे हैं. आए दिन अक्षरा की वीडियो को लोगों द्वारा ऐसे ही प्यार मिलता है. अब इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि अक्षरा की फैन फालोइंग कितनी है. अक्षरा के इस वीडियो को भी अब तक 30 हजार के करीब लाइक मिल चुका है. बता दें कि अक्षरा के इंस्टाग्राम पर 5 मिलियन फॉलोवर्स हैं.
अक्षरा के इस वीडियो पर उनके फैंस जाम कर कमेन्ट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि ‘आप इतनी प्यारी क्यों हो’ वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा कि क्या कहें आप जब नाक पर सिंदूर लगाती हो तो मेरे जैसे बिहारी आप पर फ्लैट हो जाते हैं. एक और यूजर ने लिखा कि “तू कितनी खूबसूरत है मुझे तेरी जरूरत है करूं क्या हाय. इसी तरह और भी फैंस ने कई तरह के मजेदार कमेन्ट किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










