कोरोना के करीब 80 संदिग्धों को किया गया क्वारेंटिन

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पटना : खाजपुरा और इसके आसपास के रहने वाले पांच नये कोरोना पाॅजिटिवों के सामने आने के बाद उनके सपंर्क में आने वालों की बुधवार को दिन भर तलाश जारी रही. सिविल सर्जन कार्यालय के द्वारा करीब 80 संदिग्धों का सैंपल कोरोना जांच के लिये लिया गया है. इन सभी को पाटलिपुत्र स्पोर्टस काॅम्पलेक्स और […]

विज्ञापन

पटना : खाजपुरा और इसके आसपास के रहने वाले पांच नये कोरोना पाॅजिटिवों के सामने आने के बाद उनके सपंर्क में आने वालों की बुधवार को दिन भर तलाश जारी रही. सिविल सर्जन कार्यालय के द्वारा करीब 80 संदिग्धों का सैंपल कोरोना जांच के लिये लिया गया है. इन सभी को पाटलिपुत्र स्पोर्टस काॅम्पलेक्स और होटल पाटलिपुत्र अशोक स्थित क्वारेंटिन सेंटर में रखा गया है. उम्मीद है कि गुरुवार शाम तक इनकी जांच रिपोर्ट आ जायेगी.

विज्ञापन

कोट पटना में बुधवार को मिले सभी पाॅजिटिव का आपस में कनेक्शन है और वे एक ही कंपनी में काम करते हैं. इसी कंपनी में खाजपुरा की कोरोना पाॅजिटिव महिला का पति काम करता है. सभी एक ही चेन का हिस्सा हैं. इनके संपर्क मेें आने वाले करीब 80 लोगों को क्वारेंटिन में रखा गया है. इनका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है.

डाॅ राजकिशोर चैधरी, सिविल सर्जन पटना

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन