पालीगंज में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, सड़क और फुटपाथ कराए गए खाली

Updated:
विज्ञापन

जेसीबी से अतिक्रमण हटाते हुए

पटना के पालीगंज में प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाया है. नाला रोड पर अवैध निर्माणों को तोड़कर सड़क और फुटपाथ को खाली कराया गया, जिससे राहगीरों को बड़ी राहत मिली है.

विज्ञापन

Paliganj Bulldozer Action : पटना जिले के पालीगंज नगर क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने गुरुवार को अभियान चलाया. अनुमंडल पदाधिकारी चंदन कुमार के निर्देश पर नगर पंचायत की टीम ने पुलिस बल के सहयोग से नाला रोड पर सड़क, नाला और फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण को हटाया. कार्रवाई के दौरान जेसीबी से अवैध निर्माण ध्वस्त कर सड़क को आवागमन के लिए खाली कराया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

सीढ़ी और चबूतरे समेत अवैध निर्माण तोड़े

अभियान के दौरान दुकानों के बाहर सड़क की जमीन पर बनाए गए सीढ़ी, चबूतरे और अन्य अस्थायी एवं अवैध निर्माण को जेसीबी से तोड़कर हटाया गया. फुटपाथ पर दुकान लगाकर रास्ता बाधित करने वाले दुकानदारों को भी हटाया गया. नगर पंचायत कर्मियों ने दुकानदारों को दोबारा सार्वजनिक जगह पर अतिक्रमण नहीं करने की चेतावनी दी.

अतिक्रमण से लगता था जाम

नाला रोड पर अतिक्रमण के कारण सड़क का काफी हिस्सा बाधित हो गया था. इससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी होती थी. सड़क संकरी होने के कारण अक्सर जाम की स्थिति भी बनती थी. अभियान के बाद सड़क और फुटपाथ को आवागमन के लिए खाली कराया गया.

दोबारा कब्जा करने पर होगी कार्रवाई

नगर पंचायत अधिकारियों ने कहा कि सार्वजनिक सड़क, नाला और फुटपाथ पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. दोबारा अतिक्रमण करने वालों पर जुर्माना लगाने के साथ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. अधिकारियों ने बताया कि नगर क्षेत्र के अन्य हिस्सों में भी अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी रहेगा.


विज्ञापन
सिकंदर कुमार

लेखक के बारे में

By सिकंदर कुमार

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन