पटना: पत्नी की हत्या का तीन साल से फरार आरोपी पूर्णिया से गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Updated:
विज्ञापन

कंकड़बाग थाना

पटना पुलिस ने पत्नी की हत्या के मामले में तीन साल से फरार चल रहे आरोपी हरि भास्कर को पूर्णिया से गिरफ्तार किया है. पढ़ाई छोड़ने के दबाव के कारण हुई थी हत्या.

विज्ञापन

Patna News : पटना के कंकड़बाग थाना पुलिस ने पत्नी की हत्या के मामले में करीब तीन वर्षों से फरार चल रहे आरोपी हरि भास्कर को पूर्णिया से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. आरोपी वर्ष 2023 से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था.

पढ़ाई छोड़ने के दबाव के बाद हुई थी हत्या

पुलिस के अनुसार हरि भास्कर की शादी वर्ष 2019 में जीएनएम की छात्रा सोनी कुमारी से हुई थी. विवाह के बाद भी सोनी रांची में रहकर अपनी पढ़ाई जारी रखना चाहती थी. बाद में उसे ससुराल बुलाया गया, जहां उस पर पढ़ाई छोड़ने का दबाव बनाया गया. आरोप है कि पढ़ाई छोड़ने से इनकार करने पर उसकी हत्या कर दी गई.

2023 में दर्ज हुई थी प्राथमिकी

मामले के अनुसार 12 अगस्त 2023 को सोनी कुमारी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी. घटना के बाद मृतका के पिता प्रमोद यादव के आवेदन पर कंकड़बाग थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. इसके बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहा था.

तकनीकी अनुसंधान से मिली सफलता

कंकड़बाग थाना पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी की लोकेशन का पता लगाया और पूर्णिया से उसे गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.

इसे भी पढ़ें : बेऊर जेल में सस्पेंड अफसरों की एंट्री से हड़कंप, 4 सिपाही सस्पेंड, FIR दर्ज, जांच में क्या पता चला


विज्ञापन
आनंद तिवारी

लेखक के बारे में

By आनंद तिवारी

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन