Aadhaar Card/UIDAI News : बिहार में Aadhaar Card बनाने के लिए आपसे मांगा जा रहा अधिक पैसा? यहां करें शिकायत
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 07 Dec 2020 3:53 PM
Aadhaar Card UIDAI Latest News : आधार हेल्प सेंटर की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक आधार कार्ड यूजर्स ज्यादा पैसे मांगने वाले के खिलाफ resident.uidai.gov.in पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं. यूआईडीएआई के मुताबिक कंप्लेन के बाद आरोपित पर कड़ी कार्रवाई की व्य्वस्था है.
Aadhaar Card UIDAI Latest News : आधार कार्ड यूजर्स ध्यान दें. अगर आपको बिहार में कहीं भी कार्ड बनाने के लिए अधिक पैसे मांगा जा रहा हो, तो उसकी शिकायत तुरंत कर सकते हैं. दरअसल बिहार में आधार कार्ड बनवाने की बजाय यूजर्स से अधिक पैसे मांगने की शिकायत कई बार आती रहती है. यूजर्स अपनी शिकायत UIDAI की वेबसाइट पर कर सकते हैं.
आधार हेल्प सेंटर की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक आधार कार्ड यूजर्स ज्यादा पैसे मांगने वाले के खिलाफ resident.uidai.gov.in पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं. यूआईडीएआई के मुताबिक कंप्लेन के बाद आरोपित पर कड़ी कार्रवाई की व्य्वस्था है.
50 रूपये है बनवाने का चार्ज- बता दें कि आधार इंरोलमेंट के लिए यूआईडीएआई (UIDAI) की ओर से 50 रूपये का चार्ज रखा गया है. अगर बिहार में आपसे इससे अधिक पैसा मांगा जाता है, तो आप अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं.
ये है कंप्लेंट नंबर- आधार कार्ड की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक यूजर्स यूआईडीएआई के 1947 नंबर पर फोन कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं. यूजर्स को वहां पर अपना इंरोलमेंट नंबर के साथ कंप्लेन दर्ज कराना होगा. इसके अलावा, यूजर्स help@uidai.gov.in पर मेल भी कर सकते हैं.
Posted by : Avinish kumar mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










