ePaper

भागलपुर से दिल्ली के लिए ट्रेन से निकला युवक फतुहा से लापता

Updated at : 15 Apr 2025 12:18 AM (IST)
विज्ञापन
भागलपुर से दिल्ली के लिए ट्रेन से निकला युवक फतुहा से लापता

patna news: फतुहा. आठ फरवरी को भागलपुर से विक्रमशिला सुपर फास्ट ट्रेन से दुकान का सामान लाने दिल्ली निकला 31 वर्षीय सरफराज फतुहा से लापता हो गया.

विज्ञापन

फतुहा. आठ फरवरी को भागलपुर से विक्रमशिला सुपर फास्ट ट्रेन से दुकान का सामान लाने दिल्ली निकला 31 वर्षीय सरफराज फतुहा से लापता हो गया. इस संबंध में सरफराज के भाई मोहम्मद इरफान जो उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के बुढ़ना थाना के बुढ़ना गांव निवासी है ने सोमवार को फतुहा के रेल थाना में अपने भाई के फतुहा से लापता होने का मामला दर्ज कराया है और बताया कि मेरा भाई आठ अप्रैल को भागलपुर से अपनी दुकान का सामान लाने आनंद विहार दिल्ली जाने के लिए विक्रमशीला एक्सप्रेस में रिजर्वेशन बोगी में चढ़ा था. उससे फतुहा तक मेरी बात हुई. उसके बाद उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया. जब दो दिन बाद भी दिल्ली नहीं पहुंच तो हमलोग खोजते हुए फतुहा रेल थाना पहुंचे और उसके लापता होने की सूचना दी. मेरे भाई का मोबाइल का लास्ट लोकेशन फतुहा स्टेशन से कुछ दूरी पर फतुहा स्टेशन रोड बाजार स्थित आइसीआइसी बैंक के पास पाया गया है. पिछले छह दिनों से सरफराज के नहीं मिलने से परिजनों में मायूसी छाई हुई है. उनके परिजन फतुहा में आकर हर मुहल्ले में अपने भाई की फोटो दिखा कर उसकी खोज में जुटे थे. छह दिन से लापता सरफराज का कोई सुराग नहीं मिल पाया. सरफराज भागलपुर में अपनी कॉस्मेटिक की दुकान चलाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIPIN PRAKASH YADAV

लेखक के बारे में

By VIPIN PRAKASH YADAV

VIPIN PRAKASH YADAV is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन