ePaper

सुशील मोदी चाहें तो मेरी संपत्ति 50 फीसदी डिस्काउंट पर ले लें : तेजस्वी

Updated at : 24 Apr 2017 7:17 AM (IST)
विज्ञापन
सुशील मोदी चाहें तो मेरी संपत्ति 50 फीसदी डिस्काउंट पर ले लें : तेजस्वी

पटना : पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी द्वारा संपत्ति को लेकर बार-बार आरोप लगाये जाने पर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव रविवार को जमकर बरसे. उन्होंने कहा कि सुशील मोदी चाहें तो 50 फीसदी डिस्काउंट पर संपत्ति ले सकते हैं. उन्हें डिस्काउंट पर हम अपनी संपत्ति दे देंगे. दीघा-सोनपुर सड़क पुल सहित एप्रोच रोड के निरीक्षण के […]

विज्ञापन

पटना : पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी द्वारा संपत्ति को लेकर बार-बार आरोप लगाये जाने पर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव रविवार को जमकर बरसे. उन्होंने कहा कि सुशील मोदी चाहें तो 50 फीसदी डिस्काउंट पर संपत्ति ले सकते हैं. उन्हें डिस्काउंट पर हम अपनी संपत्ति दे देंगे. दीघा-सोनपुर सड़क पुल सहित एप्रोच रोड के निरीक्षण के दौरान पत्रकारों द्वारा पूछे गये सवाल के जवाब में उपमुख्यमंत्री ने ये बातें कहीं.

उन्होंने सुशील मोदी की ओर से बेसलेस आरोप लगाये जाने पर चिंता व्यक्त की. उन्होंने कहा कि सुशील मोदी नकारात्मक सोच के व्यक्ति हैं. वह नकारात्मक और गंदी राजनीति करते हैं. हमारा परिवार शुरू से उन्हें झेलने का काम किया है. मिट्टी घोटाला बेसलेस निकला.
इसके बाद मनगढंत कई आरोप लगाये हैं. वे हमेशा इश्यू डायवर्ट कर बोलते हैं. कोई अच्छा काम तो उनके पास नहीं है. उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सुशील मोदी की राजनीति खत्म हो चुकी है. राजनीति चमकाने के लिए वह यह सब कर रहे हैं. गंदी राजनीति की शुरुआत उन्होंने की है. लेकिन, अब हमलोग उसका अंत करेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन