लालू यादव ने बेनामी संपत्ति के लिए खड़ा किया कत्याल परिवार, नीतीश को कार्रवाई करनी चाहिए : सुमो

पटना : पूर्व उपमुख्यमंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि लालू परिवार के जमीन मामले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चुप्पी साधे हुए हैं. उन्हें विशेष न्यायालय अधिनियम के तहत कार्रवाई करनी चाहिए. मोदी ने मंगलवार को फिर आरोप लगाया कि ओम प्रकाश कत्याल परिवार ने 2006 में एके इंफोसिस्टम […]
पटना : पूर्व उपमुख्यमंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि लालू परिवार के जमीन मामले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चुप्पी साधे हुए हैं. उन्हें विशेष न्यायालय अधिनियम के तहत कार्रवाई करनी चाहिए. मोदी ने मंगलवार को फिर आरोप लगाया कि ओम प्रकाश कत्याल परिवार ने 2006 में एके इंफोसिस्टम प्रा लि. नामक कंपनी तत्कालीन रेलमंत्री लालू प्रसाद के लिए बेनामी जमीन खरीदने हेतु बनायी. इस कंपनी का एक ही मकसद था कि रेलमंत्री के लिए बेनामी संपत्ति खरीदना ताकि भविष्य में जमीन सहित पूरी कंपनी लालू परिवार को सौंपी जा सके. मोदी जनता दरबार के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




